बिहार बोर्ड का तोहफा, 15 अगस्त से घर बैठे करें JEE-NEET की फ्री कोचिंग, लॉन्च होगा नया 'Learning App'

Bihar Board Interactive Learning App : बिहार बोर्ड स्वतंत्रता दिवस पर एक नया इंटरैक्टिव लर्निंग ऐप लॉन्च कर रहा है. इस ऐप के माध्यम से छात्र JEE-NEET की मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग प्राप्त कर सकेंगे और किसी भी समय शिक्षकों से सवाल पूछ सकेंगे.

Bihar Board Interactive Learning App : बिहार बोर्ड स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को इंटरैक्टिव लर्निंग ऐप लॉन्च करेगा. इस पहल का उद्देश्य दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले विद्यार्थियों तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और निशुल्क कोचिंग की सुविधा पहुंचाना है. इसके लिए बोर्ड कार्यालय में आधुनिक डिजिटल स्टूडियो तैयार किया जा रहा है.

पहले चरण में 688 स्कूलों के छात्र होंगे शामिल

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष डॉ. त्यागराजन एस.एम. के अनुसार पहले चरण में राज्य के 688 माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों के कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को इस सुविधा से जोड़ा जाएगा. चयनित विद्यार्थियों को अलग-अलग यूजर आईडी उपलब्ध कराई जाएगी, जिसके माध्यम से वे ऐप का उपयोग कर सकेंगे.

24x7 विशेषज्ञ शिक्षकों से पूछ सकेंगे सवाल

इंटरैक्टिव लर्निंग ऐप के जरिए विद्यार्थी दिन-रात किसी भी समय विभिन्न विषयों के शिक्षकों से जुड़ सकेंगे. छात्र अपने विषय से संबंधित सवाल पूछ सकेंगे और ऑनलाइन मार्गदर्शन प्राप्त कर सकेंगे. इससे दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों को भी बेहतर शैक्षणिक सहायता मिलेगी.

155 मॉडल स्कूलों में शुरू होगी JEE-NEET की फ्री ऑनलाइन कोचिंग

बोर्ड डिजिटल स्टूडियो के माध्यम से राज्य के 155 मॉडल स्कूलों में कक्षा 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए निशुल्क ऑनलाइन कोचिंग भी शुरू करेगा. इस कोचिंग में इंजीनियरिंग और मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं JEE एवं NEET की तैयारी कराई जाएगी. इसकी शुरुआत भी 15 अगस्त से होगी.

पहले से 10 मॉडल स्कूलों में चल रही ऑफलाइन कोचिंग

बिहार बोर्ड ने शहर के 10 मॉडल स्कूलों में कक्षा 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए ऑफलाइन JEE-NEET कोचिंग पहले ही शुरू कर दी है. इन केंद्रों पर विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के लिए 40 शिक्षकों की नियुक्ति की गई है.

Also Read : पटना पुलिस और STF ने टॉप-10 में शामिल कुख्यात प्रद्युम्न कुमार को किया गिरफ्तार, हत्या-डकैती समेत 8 मामलों का था वांछित


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By साक्षी कुमारी

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >