बिहार में 'पुलिस दीदी' का होगा गठन, सम्राट चौधरी बोले- हर पुलिस लाइन में खुलेगा स्कूल

Bihar News: बिहार विधानसभा के बजट सत्र के 14वें दिन सदन में तीखी नोकझोंक देखने को मिली. डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने विपक्ष और पप्पू यादव पर निशाना साधा, तो जवाब में पलटवार भी हुआ. UGC एक्ट से लेकर कानून-व्यवस्था तक कई मुद्दों पर हंगामा रहा. सम्राट चौधरी ने 'पुलिस दीदी' योजना का भी ऐलान किया.

Bihar News: बिहार विधानसभा के बजट सत्र का 14वां दिन हंगामेदार रहा. सत्ता और विपक्ष आमने-सामने दिखे. आरोप-प्रत्यारोप के बीच सदन की कार्यवाही कई बार बाधित हुई. डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने विपक्ष को आड़े हाथों लिया. वहीं उन्होंने ‘पुलिस दीदी’ योजना का भी ऐलान किया.

सम्राट चौधरी ने कहा कि अपराधियों पर कार्रवाई हो रही है तो विपक्ष को दर्द हो रहा है. सरकार सुशासन के लिए प्रतिबद्ध है. हर थाने में जनता दरबार लगाया जा रहा है. इसकी नियमित मॉनिटरिंग हो रही है. उन्होंने बताया कि प्रमंडल से लेकर जिला स्तर तक STF की तैनाती की गई है. पुलिस को सख्ती से कार्रवाई की खुली छूट दी गई है. इसी दौरान विपक्षी सदस्य वाकआउट कर सदन से बाहर चले गए.

पप्पू यादव पर तंज, फिर पलटवार

सम्राट चौधरी ने सांसद पप्पू यादव पर भी तंज कसा. उन्होंने कहा कि पुलिस के डर से अब हाथी भी बीमार पड़ रहा है. वहीं वही व्यक्ति एयरपोर्ट पर कहता है कि बिहार पुलिस चींटी नहीं मार पाई. इस पर पप्पू यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर तीखा जवाब दिया. उन्होंने लिखा कि “नाबालिग था, अब बंदर बन गया है, इस बंदर के हाथ में बिहार है.” बयान के बाद सियासत और तेज हो गई.

‘लालू राज’ बनाम ‘सुशासन’ की बहस

सम्राट चौधरी ने कहा कि राजद के समय जेल से हुकूमत चलती थी. अब व्यवस्था बदली है. सभी जेलों में CCTV कैमरे लगे हैं. ऑनलाइन निगरानी की जा रही है. कौन अपराधी से मिलने आ रहा है, इसकी रिकॉर्डिंग हो रही है. उन्होंने दावा किया कि बिहार पहला राज्य है जहां जेल के अंदर बड़ी संख्या में बंदी पढ़ाई कर रहे हैं. 1256 कैदी 10वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए हैं.

बिहार पुलिस में ‘पुलिस दीदी’ योजना

डिप्टी सीएम ने नई योजनाओं का भी ऐलान किया. बिहार पुलिस में ‘पुलिस दीदी’ का गठन होगा. 1500 स्कूटी और 2500 बाइक खरीदी जाएंगी. सभी पुलिस लाइन में जीविका दीदी रसोई शुरू होगी. हर पुलिस लाइन में एक स्कूल खोला जाएगा. अग्निवीर जवानों को आरक्षण के तहत नियुक्ति दी जाएगी.

UGC एक्ट पर भी बवाल

माले विधायक संदीप सौरभ ने UGC एक्ट के समर्थन में बयान दिया. उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षण संस्थानों में भेदभाव खत्म करने के लिए यह जरूरी है. उनके बयान पर हंगामा हुआ. स्पीकर ने कुछ शब्द कार्यवाही से हटाने का निर्देश दिया. बीजेपी विधायक मिथिलेश तिवारी ने इसका विरोध किया. उन्होंने कहा कि विपक्ष को ब्राह्मणवाद की समझ नहीं है. बयानबाजी के बीच सदन में माहौल गर्म रहा.

दिन भर छाया रहा टकराव

पूरे दिन सत्ता और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक रही. सरकार ने अपने काम गिनाए. विपक्ष ने सवाल उठाए. बजट सत्र का 14वां दिन राजनीतिक आरोपों और पलटवारों के नाम रहा.

Also Read: सीतामढ़ी का कचरा अब नहीं जाएगा बेकार, बक्सर में बनेगी प्लास्टिक से बेंच-कुर्सी, युवाओं को मिलेगा रोजगार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >