Bihar Assembly Election 2025 Date and Time Live Update: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए 2 चरणों में वोटिंग करायी जायेगी. 6 और 11 नवंबर 2025 को मतदान कराये जायेंगे. मतगणना 14 नवंबर को होगी. बिहार विधानसभा की 243 सीटों पर चुनाव के साथ-साथ 8 जगहों पर उपचुनाव भी होंगे.
Bihar Assembly Election 2025 Live Updates: बिहार में 2 चरणों में होंगे चुनाव, 6 और 11 नवंबर को वोटिंग, 14 को मतगणना

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार
Bihar Assembly Election 2025: चुनाव आयोग बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की घोषणा करने जा रहा है, चुनाव आयोग दिल्ली में आयोजित प्रेस कांफ्रेस में चुनाव कार्यक्रमों का एलान करने जा रहा है. आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव के साथ-साथ कुछ जगहों पर उप-चुनाव कराने की भी बात कही है