Bihar AQI Today: पटना समेत इन 3 शहरों की हवा में घुला जहर, डेंजर लेवल पर पहुंचा AQI

Bihar AQI Today: बिहार में मौसम तेजी से बदल रहा है. कई जिलों में सुबह घना कोहरा छा रहा है और तापमान लगातार नीचे जा रहा है. अगले कुछ दिनों में ठंड और बढ़ने वाली है, जबकि पटना समेत कई शहरों की हवा भी खतरनाक स्तर पर पहुंच गई है.

Bihar AQI Today: बिहार में मौसम तेजी से करवट ले रहा है. राज्य के ज्यादातर जिलों में सुबह-सुबह ठंडी हवाओं के साथ घना कोहरा दिखाई दे रहा है. पटना, गोपालगंज, खगड़िया, बेगूसराय, सारण समेत करीब 10 शहरों में सोमवार सुबह विजीबीलीटि कम रही. मौसम विभाग के अनुसार अगले 2-3 दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे ठंड और बढ़ेगी.

किशनगंज में सबसे कम 12.3 डिग्री तापमान

पिछले 24 घंटे में भागलपुर बिहार का सबसे ठंडा जिला रहा, जहां न्यूनतम तापमान 11.6°C रिकॉर्ड किया गया. वहीं अररिया सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 31.2°C दर्ज हुआ. मौसम विभाग का कहना है कि भले ही दोपहर की धूप राहत दे रही है, लेकिन 27-28 नवंबर के बाद से सर्द हवाएं और तेज होंगी. खासकर उत्तर बिहार और पहाड़ी इलाकों में ठिठुरन बढ़ने की पूरी संभावना है.

पटना में तापमान और गिरेगा, सुबह-शाम घना कोहरा रहेगा

राजधानी पटना में भी ठंड लगातार अपना असर दिखा रही है. सुबह और रात का तापमान लगातार नीचे जा रहा है. विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में पटना का न्यूनतम तापमान 2-3°C और गिर सकता है. इसके साथ ही सुबह और शाम हल्का से मध्यम कोहरा बना रहेगा.

ठंड के साथ बढ़ा प्रदूषण, पटना का AQI बेहद खराब

ठंड बढ़ने के साथ हवा की गुणवत्ता बिगड़ने लगी है. पिछले 24 घंटे में पटना समेत तीन शहरों का AQI ‘खतरनाक’ कैटेगरी में दर्ज किया गया. जानकारों का कहना है कि सर्द मौसम में प्रदूषित कण जमीन के पास जमा हो जाते हैं, जिससे सांस लेने में दिक्कत की स्थिति बनती है. विशेषज्ञों ने खासकर बच्चों, बुजुर्गों और सांस संबंधी रोगियों को सावधानी बरतने की सलाह दी है. सुबह-शाम बाहर निकलते समय मास्क पहनना जरूरी बताया है.

स्थान AQI लेवल
अररिया 168
गया 167
पटना 156
बेगूसराय 112
मोतिहारी 108

Also Read: Deepak Prakash Wife: कौन हैं जींस-शर्ट वाले मंत्री की पत्नी साक्षी मिश्रा कुशवाहा? खूबसूरती में मॉडल को देती हैं टक्कर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >