Bihar Teacher: बिहार में 23,801 शिक्षकों की नौकरी खतरे में, हजारों शिक्षकों को फिर से मिलेगा काउंसेलिंग का मौका

Bihar Teacher: सक्षमता परीक्षा उत्तीर्ण एक लाख 87 हजार शिक्षकों की काउंसिलिंग होनी थी. इनमें से 48184 की काउंसिलिंग विभिन्न कारणों से अधूरी रह गयी है.

Bihar Teacher: बिहार के 48 हजार से अधिक सक्षमता परीक्षा पास नियोजित शिक्षकों को फिर से काउंसिलिंग का मौका शिक्षा विभाग देगा. शिक्षा विभाग ने इस संबंध में आधिकारिक निर्णय ले लिया है. शिक्षा विभाग के माध्यमिक शिक्षा निदेशक योगेंद्र सिंह ने गुरुवार को इस संबंध में जरूरी आदेश भी जारी कर दिये हैं. जानकारी के अनुसार सक्षमता परीक्षा उत्तीर्ण एक लाख 87 हजार शिक्षकों की काउंसिलिंग होनी थी. इनमें से 48,184 की काउंसिलिंग विभिन्न कारणों से अधूरी रह गयी है. इनमें 3366 ऐसे थे, जो उपस्थित ही नहीं हुए थे.

होगी कड़ी कार्रवाई

23,801 शिक्षकों के प्रमाणपत्र संदिग्ध पाये गये हैं, उन्हें सही प्रमाणपत्र पोर्टल पर अपलोड करने के लिए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की तरफ से सॉफ्टवेयर में विकल्प प्रदान किया जायेगा. साथ ही पोर्टल पर शिक्षक की तरफ से पहले अपलोड किये गये प्रमाणपत्र वैसे ही रखे जायेंगे. ऐसे संदिग्ध प्रमाण पत्रों की फिर से जांच करायी जाएगी. इसमें दोषी पाए जाने पर शिक्षकों पर कड़ी कार्रवाई होगी. वहीं, ऐसे 9966 शिक्षक हैं, जो किसी न किसी प्रमाणपत्र की मूल प्रति प्रस्तुत नहीं कर सके हैं. उन्हें भी प्रमाण पत्र की मूल प्रति प्रस्तुत करने के लिए मौका दिया जायेगा.

कई गलतियां पाई गई

आधिकारिक जानकारी के अनुसार 96 शिक्षकों के प्रमाणपत्र प्रथम दृष्टया फर्जी पाये गये हैं. इनके प्रमाणपत्रों का सत्यापन विभाग के स्तर से गठित समिति करने जा रही है. समिति अपनी जांच रिपोर्ट संबंधित निदेशालय को सौंपेगी. इसके बाद निदेशालय की तरफ से आगामी निर्णय लिया जायेगा. 10,219 ऐसे शिक्षक हैं, जिनका काउंसिलिंग के दौरान बायोमेट्रिक सत्यापित हुए, परंतु नाम और जन्मतिथि में अंतर पाया गया था. कुछ में आधार संख्या गलत लिखी हुई थी.

ऐसे शिक्षकों को अपने आवंटित जिले के जिला शिक्षा पदाधिकारी को आवेदन देंगे. शिक्षकों के आवेदन के आधार पर संबंधित जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) द्वारा संशोधित नाम, जन्मतिथि, आधार संख्या और मोबाइल नंबर को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के पोर्टल पर अपलोड किया जायेगा. जिला कार्यक्रम पदाधिकारी द्वारा की गयी कार्रवाई का सत्यापन जिला शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा किया जायेगा. समिति के निर्देश पर जिलों में जल्द ही आवेदन प्राप्त किये जायेंगे.

इसे भी पढ़ें: चिराग की पार्टी झारखंड में लड़ेगी चुनाव, NDA में सीट शेयरिंग को लेकर बात फाइनल

अब BEO का भी कटेगा वेतन, माह के 25 तारीख को अनुपस्थिति विवरणी नहीं देने पर होगी कटौती

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >