भरत तिवारी एनकाउंटर मामले पर आया बिहार सरकार के मंत्री का बयान, बोले- 302 का मुकदमा दर्ज है, दोषी नहीं बचेंगे

Bharat Tiwari Encounter: भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले पर बिहार सरकार के मंत्री रत्नेश सादा का बयान आया है. उन्होंने कहा है कि मामले की जांच जारी है और आरोपित पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने दावा किया कि सरकार किसी को बचाने नहीं, बल्कि दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार कदम उठाने का काम कर रही है.

Bharat Tiwari Encounter: भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर बिलौटी गांव में जनसैलाब उमड़ा है. महापंचायत में हजारों लोग पहुंचे हैं. इस बीच बिहार सरकार की ओर से आपदा प्रबंधन मंत्री रत्नेश सदा ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं और दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की जा रही है.

मंत्री ने कहा कि सरकार इस पूरे मामले को गंभीरता से देख रही है. जांच प्रक्रिया जारी है और कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.

‘302 का केस दर्ज, जांच जारी’

रत्नेश सदा ने कहा कि जिन पुलिस अधिकारियों पर आरोप लगे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. उन्होंने कहा कि हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है और संबंधित अधिकारियों की भूमिका की जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि सरकार किसी को बचाने का काम नहीं कर रही है. जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई होगी.

महापंचायत पर भी दी प्रतिक्रिया

आज होने वाली महापंचायत को लेकर पूछे गए सवाल पर मंत्री ने कहा कि यह महापंचायत है या कोई अन्य कार्यक्रम, यह वहां मौजूद लोग और विपक्ष बेहतर जानते हैं. सरकार का काम जांच कराना और न्याय सुनिश्चित करना है, जिस दिशा में कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने कहा कि सरकार अपना दायित्व निभा रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे के निर्णय लिए जाएंगे.

टेंडर घोटाले के आरोपों पर भी बोले

टेंडर घोटाले के मामले में विपक्ष लगातार सरकार पर सवाल उठा रहा है. विपक्ष का आरोप है कि सरकार कुछ प्रभावशाली लोगों और अधिकारियों को बचाने की कोशिश कर रही है. इस पर मंत्री रत्नेश सादा ने कहा कि ऐसे आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है. उन्होंने कहा कि यदि कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. मंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है, इसलिए इस तरह के बयान दिए जा रहे हैं.

कोचिंग संस्थानों को लेकर सख्त चेतावनी

पटना समेत बिहार के कई कोचिंग संस्थानों को अग्निशमन विभाग की ओर से नोटिस जारी किए जाने के सवाल पर मंत्री ने कहा कि सुरक्षा मानकों का पालन करना सभी संस्थानों के लिए जरूरी है. उन्होंने साफ कहा कि जो कोचिंग संस्थान निर्धारित मानकों को पूरा नहीं करेंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. जरूरत पड़ने पर ऐसे संस्थानों को सील भी किया जा सकता है.

मॉनसून को लेकर सरकार तैयार

मॉनसून और संभावित बाढ़ की स्थिति को लेकर भी मंत्री ने विभाग की तैयारियों की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन विभाग पूरी तरह सतर्क है. चाहे बाढ़ की स्थिति हो या सूखे की, प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी. विभाग ने सभी जिलों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है.

Also Read: भरत तिवारी के घर पहुंचे प्रशांत किशोर, महापंचायत में उमड़ा जनसैलाब, गांव में जुटे हजारों लोग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhinandan pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >