Bharat Tiwari Encounter : भारत तिवारी एनकाउंटर मामले की निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग को लेकर मंगलवार की शाम पटना जिले के मसौढ़ी में विशाल कैंडल मार्च निकाला गया. सामाजिक कार्यकर्ता और NGO अमर शहीद विपिन सिंह फाउंडेशन के राष्ट्रीय प्रेसिडेंट रणविजय सिंह चौहान ने कहा न्याय मिलने तक परिवार के साथ है. इस मार्च में बड़ी संख्या में युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने भाग लिया. लोगों ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर भारत तिवारी को न्याय दिलाने की मांग उठाई और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की.
कर्पूरी चौक से मसौढ़ी स्टेशन तक निकला कैंडल मार्च
अमर शहीद बिपिन सिंह फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित कैंडल मार्च मसौढ़ी के कर्पूरी चौक से शुरू हुआ. मार्च में शामिल लोग विभिन्न मार्गों से होते हुए मसौढ़ी स्टेशन पहुंचे. इस दौरान पूरे रास्ते न्याय और सत्य के समर्थन में नारे लगाए गए.
Patna News : न्याय की मांग को लेकर जुटे लोग
कैंडल मार्च में शामिल लोगों ने कहा कि भारत तिवारी मामले की सच्चाई सामने आनी चाहिए. प्रदर्शनकारियों ने निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई होनी चाहिए.
Bharat Tiwari Case : शांतिपूर्ण तरीके से उठाई गई आवाज
मार्च पूरी तरह शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से आयोजित किया गया. लोगों ने मोमबत्तियां जलाकर भारत तिवारी को श्रद्धांजलि दी और न्याय की मांग को मजबूत करने का संदेश दिया. कार्यक्रम के दौरान अनुशासन और शांति बनाए रखी गई.
‘न्याय के लिए एक कदम, सत्य के लिए एक आवाज’
कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कहा कि उनका उद्देश्य किसी के खिलाफ नहीं, बल्कि न्याय और पारदर्शिता की मांग करना है. उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग को न्याय के लिए एकजुट होकर आवाज उठानी चाहिए.
Bihar News : बड़ी संख्या में पहुंचे युवा और सामाजिक कार्यकर्ता
कैंडल मार्च में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने भाग लिया. आयोजकों ने कहा कि लोगों की बड़ी भागीदारी यह दर्शाती है कि मामले को लेकर आम जनता में गंभीर चिंता और न्याय की अपेक्षा है.
अमर शहीद बिपिन सिंह फाउंडेशन ने किया आयोजन
इस कार्यक्रम का आयोजन अमर शहीद बिपिन सिंह फाउंडेशन द्वारा किया गया. आयोजकों ने कहा कि भारत तिवारी मामले में निष्पक्ष जांच और न्याय मिलने तक उनकी आवाज उठती रहेगी.
Also Read : भरत तिवारी को न्याय दिलाने की मांग तेज, सीवान के बड़हरिया और सिसवन में निकले कैंडल मार्च
