बांकीपुर में PK की बढ़त, Ex-DG आर.के. मिश्रा ने बताई वजह

Video : बांकीपुर से प्रशांत किशोर की जीत, BJP के नीरज सिन्हा को 19,324 वोटों से हराया, Ex-DG RK Mishra ने बताई सफलता की वजह

Bankipur By Election Result : बांकीपुर उपचुनाव में जन सुराज के प्रशांत किशोर ने 19,324 वोटों से जीत दर्ज की. भाजपा के नीरज सिन्हा को हराया. जानिए Ex-DG आर.के. मिश्रा ने जीत की क्या वजह बताई.

Bankipur By Election Result : पटना के बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने जीत दर्ज कर ली है. निर्वाचन आयोग के अनुसार, प्रशांत किशोर को कुल 64,151 वोट मिले, जबकि भाजपा के नीरज सिन्हा को 44,827 वोट प्राप्त हुए. इस तरह प्रशांत किशोर ने 19,324 वोटों के बड़े अंतर से जीत हासिल की. वहीं, राजद की प्रत्याशी रेखा गुप्ता 14,273 वोट के साथ मुकाबले में काफी पीछे रहीं.

आर.के. मिश्रा ने बताई जीत की वजह

मतगणना के दौरान जन सुराज के वरिष्ठ नेता और पूर्व डीजी आर.के. मिश्रा ने जीत का श्रेय संगठन की रणनीति और प्रशांत किशोर की लंबे समय की मेहनत को दिया.

उन्होंने कहा कि हर वार्ड और बूथ पर मजबूत टीम बनाई गई थी, जिसने मतदान के दिन समर्थकों को बूथ तक पहुंचाने का काम किया. उनके मुताबिक, प्रशांत किशोर की चार वर्षों की लगातार मेहनत और उनकी छवि का असर मतदाताओं पर साफ दिखाई दिया.

Also Read : VIDEO : 3 लेयर सुरक्षा के बीच बांकीपुर उपचुनाव की काउंटिंग जारी, सेंटर के बाहर का माहौल क्या है? देखिए


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सूर्यकांत कुमार

सूर्यकांत कुमार तीन वर्षों से हिंदी डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. स्थानीय और हाइपरलोकल पत्रकारिता में विशेष अनुभव रखते हैं. कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर का भी व्यावहारिक अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत एक डिजिटल न्यूज चैनल से की और विभिन्न डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कार्य करते हुए समाचार लेखन और डिजिटल कंटेंट प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया है. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >