राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों पर रोक अनुचित: राजद

राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों पर रोक अनुचित: राजद

पटना : राजद के प्रदेश प्रवक्ता सह विधायक डॉ रामानुज प्रसाद एवं प्रदेश महासचिव भाई अरुण कुमार ने संयुक्त बयान जारी कर कहा है कि केंद्र एवं राज्य की सरकारें सरकारी संसाधनों के जरिये अपने दल का प्रचार कर रहे हैं.

वहीं विपक्षी दलों की सभी तरह की राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियां रोकी जा रही हैं. यह अनुचित है. यहां तक कि विपक्षी दल के लोग जब हत्या, बलात्कार जैसे गंभीर मुद्दों एवं गरीबों को रोजी और रोटी देने के मुद्दे पर सवाल उठाते हैं तो उन पर मुकदमे दर्ज कर दिये जाते हैं. विधायक रामानुज ने सरकार की इस नीति को दोहरी नीति बताया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >