पटना : बिक्रम में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ पूजनोत्सव, भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु

Baba Ganinath Puja Festival : बिक्रम के माता संतोषी मंदिर में अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य समाज द्वारा बाबा गणिनाथ जी महाराज का पूजनोत्सव और जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया. भक्तों ने भक्ति गीतों और भजनों पर जमकर नृत्य किया.

Baba Ganinath Puja Festival : बिक्रम के स्थानीय बाजार स्थित माता संतोषी मंदिर के प्रांगण के समीप शनिवार को अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य समाज की ओर से बाबा गणिनाथ जी महाराज का पूजनोत्सव एवं जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड अध्यक्ष मनजीत गुप्ता ने ध्वजारोहण कर किया.

बाबा गणिनाथ के जीवन और संदेश पर हुई चर्चा

संस्था के सचिव गुड्डू गुप्ता ने कहा कि मद्धेशिया समाज के कुलगुरु श्री श्री 1008 संत शिरोमणि बाबा गणिनाथ जी महाराज भगवान शिव के अवतार थे. उन्होंने कहा कि महाराज का अवतार धर्म की रक्षा, मानवता का संदेश देने और लोगों के बीच बढ़ रही वैमनस्यता को दूर करने के लिए हुआ था.

उन्होंने बाबा गणिनाथ जी महाराज के जीवन और उनके आदर्शों पर विस्तार से प्रकाश डाला. साथ ही समाज के लोगों से उनके बताये मार्ग पर चलने का आह्वान किया.

फूल-माला और फल अर्पित कर की गयी पूजा

पूजनोत्सव के दौरान बाबा गणिनाथ की तस्वीर पर फूल, माला, सेव, केला सहित अन्य पूजन सामग्री अर्पित की गयी. इसके बाद विधिवत पूजा-अर्चना और आरती की गयी. पूजा के बाद भक्ति गीत और भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ.

महिलाओं ने बाबा गणिनाथ के भजन प्रस्तुत किये. भक्ति गीतों के दौरान मौजूद महिला और पुरुष श्रद्धालु झूमते नजर आये.

अतिथियों को अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित

कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों को संस्था की ओर से अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया. संगठन के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबोध गुप्ता ने संगठन की ओर से भूमि खरीदने की बात कही. वहीं जिलाध्यक्ष उमेश गुप्ता ने समाज में एकजुटता बनाये रखने की अपील की.

ये लोग रहे मौजूद

मौके पर वार्ड पार्षद स्मिता गुप्ता, गुड्डू कुमार गुप्ता, जय प्रकाश गुप्ता, आलोक गुप्ता, दिलीप पेंटर, डॉ. प्रभात गुप्ता, बिट्टू कुमार, अजय गुप्ता, अमित कुमार, गोलू, पप्पू कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे.

Also Read : पटना : रूपसपुर में 35 ग्राम हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार, सात लाख की ड्रग्स और 57 हजार नकद बरामद

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By साक्षी कुमारी

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >