पटना. शहर के प्रेमचंद रंगशाला में शुक्रवार को फणीश्वर नाथ रेणु की कहानी रसप्रिया का नाटक मंचन अजित कुमार के निर्देशन में किया गया, जिसमें राग-द्वेष को दिखाया गया. इसका आयोजन आदर्श महिला मंडल लडुगामा, बेनीपट्टी, मधुबनी व युवा एकता सेवा संस्थान दरभंगा द्वारा किया गया था. मालूम हो कि कहानी प्रेमकथा पर आधारित है. इस कहानी में लोक गीत और विद्यापति की परंपरा को उभारा गया. श्रम गीत कब कौन से गाए जाते हैं, इसके बारे में भी इस कहानी में बताया गया. यह कहानी अपने आप में विशिष्ट इस कारण भी है कि इसमें प्रेम का उदात्त रूप निरुपित हुआ है.
प्रेमकथा पर आधारित रसप्रिया नाटक में दिखा राग-द्वेष
प्रेमचंद रंगशाला में शुक्रवार को फणीश्वर नाथ रेणु की कहानी रसप्रिया का नाटक मंचन अजित कुमार के निर्देशन में किया गया, जिसमें राग-द्वेष को दिखाया गया. इसका आयोजन आदर्श महिला मंडल लडुगामा, बेनीपट्टी, मधुबनी व युवा एकता सेवा संस्थान दरभंगा द्वारा किया गया था.
