Anant Singh: बाहुबली नेता अनंत सिंह को मिली जमानत, जानिए कब जेल से आयेंगे बाहर ?

Anant Singh: मोकामा के पूर्व विधायक व बाहुबली नेता अनंत सिंह से जुड़ी बड़ी खबर आ गई है. जेल में बंद अनंत सिंह को एक मामले में जमानत मिल गई है. जिसके बाद उन्हें बड़ी राहत मिली. हालांकि, अभी भी अनंत सिंह जेल में ही रहेंगे.

Anant Singh: मोकामा के पूर्व विधायक व बाहुबली नेता अनंत सिंह से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आ गया है. अनंत सिंह बेऊर जेल में फिलहाल बंद हैं लेकिन, इस बीच बड़ी राहत उन्हें मिल गई है. दरअसल, एक मामले में कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी. जानकारी के मुताबिक, पचमहला मामले में पुलिस की तरफ से एफआईआर दर्ज की गई थी. जिस पर आज कोर्ट में सुनवाई हुई.

इस मामले में मिली जमानत

अनंत सिंह पर सरकारी काम में बाधा पहुंचाने का आरोप लगाया गया था, जिसके बाद मामले में आज सुनवाई हुई और अनंत सिंह को जमानत दी गई. हालांकि, अभी भी अनंत सिंह जेल में बंद रहेंगे. बता दें कि, अनंत सिंह की गिरफ्तारी मोकामा में फायरिंग मामले में हुई थी. जिसके बाद से वह बेऊर जेल में बंद हैं. सोनू-मोनू गैंग से भिड़ंत मामले में अनंत सिंह ने खुद ही सरेंडर कर दिया था. मोकामा गोलीकांड मामले में एमपी एमएलए कोर्ट से अनंत सिंह को राहत नहीं मिली थी.

जमानत की लगाई जायेगी अर्जी

याद दिला दें कि, पिछले दिनों शादी समारोह में सामिल होने के लिए पैरोल पर छूटकर बाहर आए थे. इस दौरान जेल से जल्द ही बाहर आने को लेकर बयान भी दिया था. इधर, यह भी कहा गया है कि, अनंत सिंह पर कई अन्य मामले दर्ज हैं. उन मामलों को लेकर जमानत की अर्जी लगाई जायेगी. अब देखना होगा कि, अनंत सिंह कब तक जेल से बाहर आते हैं.

Also Read: पटना एयरपोर्ट पर वैभव सूर्यवंशी से मिले पीएम मोदी, जानिए क्रिकेटर से क्या कहा?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >