गैंगस्टर सोनू सिंह गिरफ्तार, मोकामा गैंगवार में पटना पुलिस का बड़ा एक्शन

Anant Singh Attacked: मोकामा में पूर्व विधायक अनंत सिंह और सोनू-मोनू गैंग के बीच हुई गोलीबारी मामले में पटना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. इस मामले में गैंगस्टर सोनू सिंह गिरफ्तार कर लिया गया है.

Anant Singh Attacked: मोकामा में पूर्व विधायक अनंत सिंह और सोनू-मोनू गैंग के बीच हुई गोलीबारी मामले में पटना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. इस मामले में दोनों पक्षों के एक-एक आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. मिली जानकारी के अनुसार, सोनू-मोनू गैंग के सोनू सिंह की गिरफ्तारी की गयी है. इसके साथ ही पुलिस ने रोशन सिंह नामक एक युवक को भी दबोचा है. जो अनंत सिंह का समर्थक बताया जा रहा है. एसपी राकेश कुमार ने इसकी पुष्टि की है.

गोलीबारी के बाद सोनू ने दी थी अनंत सिंह को खुली चुनौती

बता दें कि मोकामा में शुक्रवार की सुबह फिर से गोलीबारी की खबर आ रही थी. हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की. एसपी राकेश कुमार ने बताया कि घटना के बाद पुलिस ने सोनू सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. सोनू सिंह की गिरफ्तारी उसके घर के पास से की गई है. बताया जा रहा है कि सोनू सिंह ने अनंत सिंह को खुली चुनौती दी थी और कहा था कि 68 साल के अनंत सिंह 34 साल के सोनू से कैसे आगे निकल सकते हैं. सोनू सिंह ने अनंत सिंह को शस्त्र और शास्त्र की परिभाषा समझा देने की बात कही थी.

Also Read: कस्टम विभाग का फर्जी जॉइनिंग लेटर दिलाने वाला दारोगा पर FIR, नौकरी के नाम पर डिलीवरी बॉय से लिया था 8 लाख

सोनू ने मुकेश पर लगाया है पैसा दबाने का आरोप

सोनू ने आरोप लगाया है कि मुकेश सिंह (जिसके घर में ताला लगाया गया) उसके ईंट भट्ठे का मुंशी है. कारोबार की राशि दबाए हुए है. हालांकि उसने मुकेश के घर में ताला लगाने की बात से इनकार किया है और कहा है कि टीटू मुकेश सिंह, टीटू धमाका और माणिक्य के बहकावे में आकर पूर्व विधायक ने उसके घर पर गोली चलवा दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >