Anant Singh: जेल से बाहर आकर विधानसभा चुनाव पर बाहुबली अनंत सिंह का बड़ा दावा, इस सीट पर कर रहे तैयारी !

Anant Singh: बाहुबली नेता अनंत सिंह एक दिन के लिए पैरोल पर छूटकर जेल से बाहर आए थे. इस दौरान उन्होंने इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया, जिसके बाद बिहार का सियासी पारा चढ़ गया है. बिहार लिधानसभा चुनाव को लेकर बड़ी तैयारी हो रही है.

Anant Singh: बिहार में इस साल के आखिर में विधानसभा का चुनाव होने वाला है, जिसके लेकर तमाम राजनीतिक पार्टियों की ओर से तैयारियां जोर-शोर से की जा रही है. इसी क्रम में कल ही मोकामा के पूर्व विधायक व बाहुबली नेता अनंत सिंह जेल से पैरोल पर छूटकर एक दिन के लिए बाहर आए. इस दौरान वे एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल हुए. लेकिन, उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया, जिसके बाद राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है.  

चुनाव में टिकट पर दी बड़ी प्रतिक्रिया

बुधवार को अनंत सिंह अपने पैतृक गांव लदमा पहुंचे, जहां रिश्ते में लगने वाली उनकी पोती की शादी थी. इस दौरान उन्होंने मीडियाकर्मियों से बातचीत की. साथ ही बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी. दरअसल, अनंत सिंह से यह सवाल किया गया कि, विधानसभा चुनाव होने वाला है तो क्या वे जेडीयू से टिकट लेंगे ? सवाल सुनते ही उन्होंने तुरंत प्रतिक्रिया दी कि, ‘हमरा टिकट तो है ही. हमको टिकट के लिए पूछना क्या है ?’ अनंत सिंह के इस बयान ने सियासी हलचल बढ़ा दी. 

जेल बाहर आने के सवाल पर क्या बोले ?  

बता दें कि, इसके अलावा भी इस दौरान अनंत सिंह ने कई सवालों के जवाब दिए. इस दौरान यह भी उनसे पूछा गया कि, क्या वे चुनाव से पहले जेल से बाहर आ जायेंगे. इस पर उन्होंने कहा कि, 10 से 20 दिन में ही आ जायेंगे. हालांकि, कई सवालों को लेकर उन्होंने भड़कते हुए जवाब देने से मना कर दिया. अनंत सिंह का साफ कहना था कि, शादी में आए हैं. शादी का माहौल है तो शादी की ही बात की जाए. 

अनंत सिंह ने चढ़ाया सियासी पारा

इसके साथ ही हम आपको यह भी बता देते हैं कि, फिलहाल मोकामा से अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी विधायक हैं. नीलम देवी से पहले अनंत सिंह ही विधायक थे. जब अनंत सिंह जेल गए तो उनकी विधायकी भी चली गई थी. जिसके बाद उपचुनाव में नीलम देवी जीत गईं. बता दें कि, मोकामा विधानसभा क्षेत्र बाहुबली अनंत सिंह का गढ़ माना जाता है. ऐसे में जिस तरह से उन्होंने चुनाव को लेकर जो दावा किया, उसके बाद से सियासी पारा चढ़ गया है. 

इस मामले में गए थे जेल

यह भी बता दें कि, साल 2025 के शुरूआत यानी कि जनवरी महीने में ही अनंत सिंह जेल गए थे. मोकामा के नौरंगा जलालपुर गांव में अनंत सिंह के समर्थकों और सोनू-मोनू गैंग के बीच गैंगवार के बाद अनंत सिंह जेल गए थे. पंचमहला थाने में इस घटना को लेकर शिकायत हुई थी. जिसके बाद दोनों पक्षों की ओर से सरेंडर किया गया था. ऐसे में अब देखना होगा कि, अनंत सिंह जेल से बाहर कब निकलते हैं और टिकट को लेकर क्या कुछ फाइनल होता है.      

Also Read: Waqf Act के विरोध में ‘बत्ती गुल’ प्रदर्शन, बड़े आंदोलन की चेतावनीhttps://www.prabhatkhabar.com/state/bihar/gaya/waqf-act-batti-gul-protest-against-in-gaya-bihar

   

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >