संवाददाता,पटना मगध महिला कॉलेज में 16 मई को एलुमिनाइ मीट 2026 का आयोजन होने जा रहा है. अब तक 60 पूर्ववर्ती छात्राओं ने ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से अपना पंजीकरण कराया है. इस वर्ष के मिलन समारोह के लिए ब्लू शेड्स को ड्रेस कोड के रूप में निर्धारित किया गया है. इस दिन दोपहर दो बजे ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेशन के साथ शुरू होगा. इसके बाद तीन बजे से मुख्य कार्यक्रम का आगाज होगा. शाम चार बजे से पूर्व छात्राओं का परिचय सत्र और विभिन्न मनोरंजक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी. इसी मंच से कॉलेज की न्यूज बुलेटिन स्वर और कॉलेज मैगजीन सृजन का विमोचन भी किया जायेगा. शाम साढ़े पांच बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति होगी. वहीं छह बजे से विशेष गेम्स और अनुभव साझा करने का सत्र आयोजित किया जायेगा, जहां पुरानी यादें ताजा की जायेंगी. एलुमिनाइ एसोसिएशन अध्यक्ष प्रो एनपी वर्मा और सचिव डॉ मधु कुमारी गुप्ता के नेतृत्व में यह आयोजन किया जा रहा है.
मगध महिला कॉलेज में 16 मई को एलुमिनाइ मीट, ब्लू शेड्स के ड्रेस कोड में जुटेंगी पूर्ववर्ती छात्राएं
मगध महिला कॉलेज में 16 मई को एलुमिनाइ मीट 2026 का आयोजन होने जा रहा है.
