बिहार में आज और कल वज्रपात व बारिश को लेकर अलर्ट

बिहार में आज और कल वज्रपात व बारिश को लेकर अलर्ट

संवाददाता, पटनाआपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक रविवार को पटना , मधुबनी, शिवहर, सीतामढ़ी, मुजफफरपुर, पूर्वी और पश्चिम चंपारण, गोपालगंज और सीवान में ठनका गिरने और आंधी-पानी को लेकर अलर्ट किया है. साथ ही, नालंदा, नवादा, लखीसराय , वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, बेगूसराय, खगड़िया, शेखपुरा में आरेंज और जमुई, बांका, भागलपुर,मुंगेर में यलो अलर्ट किया गया है. विभाग के मुताबिक पटना के पुनपुन, पटना, बख्तियारपुर, बेलची और फतुहा में आंधी- पानी सहित वज्रपात की संभावना है. 26 को रेड अलर्ट वाले जिलों के 32 ब्लॉक में अधिक खतरा है. वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा है कि रविवार से मौसम में होने वाले बदलाव से तीन से पांच डिग्री गिरावट होने की संभावना है

28 को पूर्णिया और सहरसा में आरेंज अलर्ट और बाकी सभी जिलों में रेड अलर्ट किया गया है

विभाग ने कहा कि 28 अप्रैल को लगभग सभी जिलों में रेड अलर्ट किया गया है. पटना को रेड जोन में रखा गया है और इससे अधिक प्रभावित होने वाले ब्लॉक में अथमलगोला, पटना, बख्तियारपुर, बाढ़, बेलची, बिहटा, बिक्रम, दानापुर और खगौल, दुल्हिन बाजार, घोसवड़ी, खुशरूपुर, मनेर, मसौढ़ी, मोकामा, नौबतपुर, पालीगंज, फुलवारी, पुनपुन, संपतचक शामिल है. वहीं, रेड अलर्ट में 26 जिलों के 247 ब्लॉक शामिल. जहां आंधी-पानी सहित वज्रपात की घटना अधिक होने की संभावना है. वहीं, पूर्णिया के 16 ब्लॉक और सहरसा के 13 ब्लॉक को आरेंज अलर्ट किया गया है.

गर्मी से लोग रहें परेशान, गया और डेहरी में 44 पार रहा अधिकतम तापमान

बिहार में शनिवार को लगभग जिलों में भीषण गर्मी से लोग परेशान रहें. मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक मोतिहारी का अधिकतम तापमान 40.8, शेखपुरा 43.7 और भागलपुर का 41.1 डिग्री दर्ज किया गया. जहां लोग हिट वेब से दिन भर परेशान रहें. वहीं,गया और डेहरी में 44.6 डिग्री दर्ज किया गया. यह जिला सबसे अधिक गर्म रहा. मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक औरंगाबाद में 43.9 डिग्री, शेखपुरा 43.7 डिग्री, पटना 43 डिग्री, भोजपुर 42.8 डिग्री,बक्सर 42.5 डिग्री, विक्रमगंज 42.1 डिग्री, बांका 41.9 डिग्री, जीरादेइ 41.8 डिग्री, छपरा 41.3 डिग्री, भागलपुर में 41.1 डिग्री, गोपालगंज 41 डिग्री, वाल्मिकीनगर 40.9 डिग्री, मोतिहारी 40.8 डिग्री, राजगीर 40.8 डिग्री, दरभंगा 40.6 डिग्री, वैशाली 40.4 डिग्री दर्ज किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Mithilesh kumar

Mithilesh kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >