एआइसीटीइ से मान्यता प्राप्त संस्थानों को पालन करना होगा यूजीसी का कैलेंडर

ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ टे​क्निकल एजुकेशन (एआइसीटीइ) ने अपने सभी मान्यता प्राप्त कॉलेजों को यूजीसी की गाइडलाइन का पालन करने का निर्देश दिया है.

पटना : ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ टे​क्निकल एजुकेशन (एआइसीटीइ) ने अपने सभी मान्यता प्राप्त कॉलेजों को यूजीसी की गाइडलाइन का पालन करने का निर्देश दिया है. एआइसीटीइ ने कहा है कि उसके सभी संस्थान यूजीसी के एकेडमिक कैलेंडर के आधार पर ही शैक्षणिक गतिविधियां संचालित करें.

ये निर्देश सभी यूनिवर्सिटी, मान्यता प्राप्त टेक्निकल इंस्टीट्यूट और पॉलिटेक्निक संस्थानों पर लागू होंगे. कोरोना के चलते यूजीसी ने देशभर के यूनिवर्सिटियों के लिए परीक्षा कैलेंडर और एकेडमिक कैलेंडर को लेकर गाइडलाइन जारी की है. यूजीसी गाइडलाइन के तहत एआइसीटीइ से मान्यता प्राप्त संस्थानों में एक जुलाई से कक्षाएं शुरू होंगी. वहीं नये छात्रों के लिए सत्र एक अगस्त से शुरू होगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >