पटना : दानापुर में 22 सितंबर से अग्निवीर भर्ती रैली, मैदान नहीं इस सड़क पर दौड़ेंगे बिहार-झारखंड के अभ्यर्थी, यहां देखें शेड्यूल

Danapur Agniveer Recruitment Rally : दानापुर में 22 सितंबर से शुरू हो रही अग्निवीर भर्ती रैली के लिए तैयारियां पूरी हैं. बारिश के कारण इस बार अभ्यर्थियों को मैदान की जगह सड़क पर दौड़ लगानी होगी. जानें पूरा शेड्यूल और खास व्यवस्थाएं.

Danapur Agniveer Recruitment Rally : बिहार और झारखंड क्षेत्रीय सेना भर्ती कार्यालय की ओर से 22 सितंबर से 7 अक्टूबर तक अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित की जायेगी. रैली का आयोजन न्यू केएलपी, चांदमारी स्थित डिफेंस कॉलोनी के मैदान में किया जाना है. भर्ती को लेकर सेना की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं.

मैदान में पानी के कारण सड़क पर होगी दौड़

भर्ती निदेशक कर्नल बिंदु अग्निहोत्री ने रविवार को प्रेस वार्ता में बताया कि मैदान में पानी जमा होने के कारण इस बार अभ्यर्थियों की दौड़ सड़क पर करायी जायेगी. अभ्यर्थी जूते पहनकर दौड़ में हिस्सा लेंगे. बारिश को देखते हुए रैली स्थल पर बड़ा पंडाल भी तैयार किया गया है, ताकि अभ्यर्थियों को परेशानी न हो.

इसी सड़क पर दौड़ेंगे अभ्यर्थी

तीन चरणों में पूरी होगी भर्ती प्रक्रिया

अग्निवीर भर्ती की प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी की जायेगी. पहले चरण में ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम होगा. इसमें शॉर्टलिस्ट किये गये उम्मीदवारों को दूसरे चरण के लिए बुलाया जायेगा. दूसरे चरण में फिजिकल फिटनेस टेस्ट, फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट और जरूरी दस्तावेजों की जांच होगी. चयनित अभ्यर्थियों को इसके बाद रैली स्थल पर मेडिकल टेस्ट से गुजरना होगा.

22 सितंबर को सारण के अग्निवीर जीडी अभ्यर्थियों की दौड़

22 सितंबर को सारण जिले के अग्निवीर जीडी अभ्यर्थियों की दौड़ होगी. 23 सितंबर को भोजपुर और 24 सितंबर को बक्सर, गोपालगंज और सीवान के अग्निवीर जीडी अभ्यर्थी रैली में शामिल होंगे. 25 सितंबर को पटना और वैशाली जिले के अग्निवीर जीडी अभ्यर्थियों की दौड़ होगी.

अग्निवीर टेक्निकल की दौड़ 26 से 29 सितंबर तक

अग्निवीर टेक्निकल पद के लिए 26 सितंबर को भोजपुर, 27 सितंबर को बक्सर और सीवान, 28 सितंबर को पटना और वैशाली तथा 29 सितंबर को गोपालगंज और सारण जिले के अभ्यर्थी दौड़ में शामिल होंगे.

ट्रेड्समैन और झारखंड के अभ्यर्थियों की भी रैली

30 सितंबर को सात जिलों के अभ्यर्थी अग्निवीर ट्रेड्समैन पद के लिए दौड़ में हिस्सा लेंगे. 1 अक्टूबर को झारखंड के सभी जिलों के अभ्यर्थियों की दौड़ होगी. 2 अक्टूबर को भोजपुर, बक्सर, गोपालगंज, सीवान, सारण और वैशाली के अभ्यर्थी अग्निवीर क्लर्क पद के लिए रैली में शामिल होंगे.

पटना समेत दूसरे एआरओ के अभ्यर्थियों की तारीख भी तय

3 अक्टूबर को पटना जिले के साथ कटिहार और मुजफ्फरपुर एआरओ के अभ्यर्थी दौड़ में भाग लेंगे. 4 अक्टूबर को गया एआरओ के अभ्यर्थियों की दौड़ होगी. वहीं 6 और 7 अक्टूबर को बिहार और झारखंड के सभी जिलों से अग्निवीर महिला सैन्य पुलिस के अभ्यर्थी दौड़ में हिस्सा लेंगे.

11 हजार से अधिक पुरुष और 253 महिला अभ्यर्थी होंगे शामिल

भर्ती निदेशक के अनुसार इस रैली में करीब 11,042 पुरुष अभ्यर्थी शामिल होंगे. इसके अलावा 253 महिला उम्मीदवार भी रैली में भाग लेंगी. अभ्यर्थियों की सुविधा को देखते हुए रैली स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाएं की गयी हैं.

दलालों से बचने की अपील

कर्नल बिंदु अग्निहोत्री ने अभ्यर्थियों से दलालों के झांसे में नहीं आने की अपील की. उन्होंने कहा कि सेना की भर्ती प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी और योग्यता पर आधारित है. भर्ती प्रक्रिया में धोखाधड़ी की कोई गुंजाइश नहीं है. अभ्यर्थियों को अपनी योग्यता पर भरोसा रखने की सलाह दी गयी.

बारिश को देखते हुए की गयी अतिरिक्त व्यवस्था

बारिश की संभावना को देखते हुए रैली स्थल पर बड़ा पंडाल बनाया गया है. सेना की ओर से अभ्यर्थियों को रैली के दौरान किसी तरह की परेशानी नहीं हो, इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गयी हैं. मौके पर मेजर प्रशांत, सूबेदार मेजर दलजीत सिंह समेत अन्य सैन्य अधिकारी मौजूद रहे.

Agniveer Rally Schedule

तारीखपदजिले/एआरओ
22 सितंबरअग्निवीर जीडीसारण
23 सितंबरअग्निवीर जीडीभोजपुर
24 सितंबरअग्निवीर जीडीबक्सर, गोपालगंज, सीवान
25 सितंबरअग्निवीर जीडीपटना, वैशाली
26 सितंबरअग्निवीर टेक्निकलभोजपुर
27 सितंबरअग्निवीर टेक्निकलबक्सर, सीवान
28 सितंबरअग्निवीर टेक्निकलपटना, वैशाली
29 सितंबरअग्निवीर टेक्निकलगोपालगंज, सारण
30 सितंबरअग्निवीर ट्रेड्समैनसात जिले
1 अक्टूबरअग्निवीरझारखंड के सभी जिले
2 अक्टूबरअग्निवीर क्लर्कभोजपुर, बक्सर, गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली
3 अक्टूबरअग्निवीर क्लर्कपटना, कटिहार व मुजफ्फरपुर एआरओ
4 अक्टूबरअग्निवीरगया एआरओ
6-7 अक्टूबरमहिला सैन्य पुलिसबिहार व झारखंड के सभी जिले

Also Read : पटना सिटी में मां की जलाकर हत्या, नशेड़ी पुत्र पर हत्या का आरोप, हिरासत में लेकर पूछताछ जारी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संजय कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >