Chhath के बाद सामान्य से तीन गुना अधिक हो गया वापसी का विमान किराया, जानें Price List

Aeroplane Ticket Booking, Price List, From Patna to: छठ के बाद पटना से देश के विभिन्न महानगरों में वापसी का विमान किराया सामान्य से तीन गुना तक अधिक हो गया. 22 से 24 नवंबर के बीच दिल्ली का विमान किराया शनिवार रात नौ बजे सामान्य से दोगुना था जबकि इसी अवधि के लिए मुंबई का डेढ़ गुना चल रहा था.

By Prabhat Khabar Digital Desk | November 22, 2020 7:47 AM

Aeroplane Ticket Booking, Price List, From Patna to: छठ के बाद पटना से देश के विभिन्न महानगरों में वापसी का विमान किराया सामान्य से तीन गुना तक अधिक हो गया. 22 से 24 नवंबर के बीच दिल्ली का विमान किराया शनिवार रात नौ बजे सामान्य से दोगुना था जबकि इसी अवधि के लिए मुंबई का डेढ़ गुना चल रहा था.

कोलकात्ता का 22 नवंबर का किराया न्यूनतम किराया से लगभग चार गुना जबकि 23 व 24 नवंबर को तीन गुना हो गया है. इसी अवधि में हैदराबाद का किराया सामान्य से डेढ़ से ढाई गुणा के बीच जबकि चेन्नई व बेंगलुरू का लगभग डेढ़ गुना रहा.

पटना से वापसी का अगले तीन दिनों का विमान किराया

महानगर किराया-22 नवंबर: 23 नवंबर: 24 नवंबर

  • दिल्ली: 5206: 5311: 4998

  • मुंबई: 5994: 5889: 5996

  • कोलकाता: 5838: 4630: 4630

  • चेन्नई: 6204: 6465: 6206

  • बेंगलुरु: 6204: 6465: 6309

  • हैदराबाद: 7043: 5259: 5415

Also Read: किस राशि के लिए खतरनाक 30 नवंबर का Chandra Grahan? किस मुहूर्त में पड़ेगा, किन देशों में दिखेगा, क्या है सूतक काल समय, जानें सब कुछ
Also Read: Jharkhand News: बढ़ती ठंड के बीच कोरोना संक्रमण के दूसरी लहर की आशंका, कई राज्यों में कर्फ्यू, जानें झारखंड में क्या है तैयारी
Also Read: Rashifal, Panchang: जानें से मेष से मीन तक का विकेंड राशिफल, पंचांग और शुभ-अशुभ मुहूर्त, इसी आधार पर बनाएं दिन भर की योजनाएं

Posted By: Sumit Kumar Verma

Next Article

Exit mobile version