आरटीइ के तहत नामांकन नहीं लेने पर होगी कार्रवाई

जिले के निजी स्कूलों में आरटीइ के तहत कमजोर वर्ग के बच्चों का नामांकन लेने की अंतिम तारीख आठ मार्च निर्धारित है.

संवाददाता, पटना जिले के निजी स्कूलों में आरटीइ के तहत कमजोर वर्ग के बच्चों का नामांकन लेने की अंतिम तारीख आठ मार्च निर्धारित है. जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार ने कहा कि आरटीइ के तहत सभी निजी स्कूलों को आवंटित की गयी सीट के अनुसार नामांकन लेना अनिवार्य है. नामांकन लेने वाले की सूची संबंधित स्कूलों को उपलब्ध करा दी गयी है. बहुत से स्कूलों से शिकायत मिल रही है कि निजी स्कूल कुछ न कुछ बहाना बनाकर अभिभावकों को लौटा दे रहे हैं, जिसकी शिकायत अभिभावकों ने जिला शिक्षा कार्यालय से की है. निजी स्कूलों के संचालकों को पत्र लिखा जा रहा है. समय रहते बच्चों को नामांकन नहीं लेते हैं, उन पर नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी. पंजीयन रद्द करने के साथ-साथ आर्थिक दंड भी लगाया जा सकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >