पटना में ओवेरलोड और अवैध नावों के संचालन पर होगी कार्रवाई, डीएम ने जारी किया आदेश

Patna News: पटना में अब नदियों में नावों के परिचालन को लेकर पटना पुलिस एक्शन मोड में है. पटना डीएम डॉ त्यागराजन एसएम ने एसडीओ और एसडीपीओ को ओवरलोडिंग या अवैध परिचालन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए है. साथ ही अब नावों के परिचालन के लिए नाव मालिकों को निबंधन कराना जरूरी होगा.

Patna News: मध्यप्रदेश के जबलपुर डैम में हादसे के बाद पटना जिला प्रशासन ने नदियों में नावों के सुरक्षित संचालन को लेकर संज्ञान लिया है. अब नदियों में नावों के परिचालन के लिए निबंधन जरूरी होगा. साथ ही नावों के तय मानकों का उल्लंघन कर परिचालन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी. डीएम डॉ त्यागराजन एसएम ने कहा कि जन सुरक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है. उन्होंने एसडीओ और एसडीपीओ को ओवरलोडिंग या अवैध परिचालन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने को कहा है.

ओवेरलोडिंग और सेफ्टी मानकों की होगी जांच

पटना डीएम ने एसडीओ और डीटीओ को नावों के निबंधन की शर्तों कैरिंग कैपेसिटी, सेफ्टी उपकरणों और सामानों की व्यवस्था आदि की जांच करने को कहा है. इसका उल्लंघन करने वाले नाव मालिकों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है. डीएम ने कहा कि नदियों में नावों का सुरक्षित संचालन सुनिश्चित करने के लिए सभी नावों का निबंधन जरूरी होगा. सुरक्षा को लेकर नाव पर क्षमता से अधिक लोग नहीं बैठेंगे और लाइफ जैकेट की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया है.

नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

निबंधन से पहले एमवीआइ नावों की जांच करेंगे. मापदंडों का उल्लंघन करने वाले नाव मालिकों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. डीएम ने लोगों से नावों से सवारी सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए करने की अपील की है. सीओ को नावों की मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया गया है.

Also Read:पटना के जनार्दन घाट पर हादसा, गंगा में डूबने से स्कूली छात्र की मौत, मचा कोहराम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By kumarsuryakant

kumarsuryakant is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >