एक दिन पहले पिता फिर बेटा को मारी गोली, जख्मी

patna new: पटना सिटी. फतेहपुर गांव में हुए आपसी विवाद व मारपीट में पहले बदमाशों ने पिता को गोली मार जख्मी किया, इसके बाद अगले दिन रविवार को बेटे को गोली मार जख्मी कर दिया है.

पटना सिटी. फतेहपुर गांव में हुए आपसी विवाद व मारपीट में पहले बदमाशों ने पिता को गोली मार जख्मी किया, इसके बाद अगले दिन रविवार को बेटे को गोली मार जख्मी कर दिया है. जख्मी पुत्र का उपचार निजी उपचार केंद्र में चल रहा है. गोली उसके पेट में लगी है. घटना के संबंध में जख्मी के भाई विकास ने बताया कि बीते 29 मार्च शनिवार को भाई गोलू घर से बाजार दवा लाने गाड़ी से निकला था. इसी दौरान कुंडल कुमार ने रास्ते में घेर कर गाली गलौज की और रॉड से मार जख्मी कर दिया. गोलू किसी तरह जान बचा कर वहां से भागा. इसी बीच कुंडल अपने साथियों के साथ सीधे घाट स्थित दुकान पर पहुंचा. दुकान पर उस समय पिता रामू सिंह और भाई विकास बैठा था. इन लोगों ने फायरिंग की. फायरिंग में भाई विकास किसी तरह जान बचा कर भागा, जबकि पिता के पैर में गोली लगी. जिसकी शिकायत थाना में शनिवार को की गयी. यह विवाद शांत भी नहीं हुआ कि रविवार को फिर शाम में लगभग चार बजे फतेहपुर गांव में बदमाशों ने रामू सिंह के छोटे बेट श्रवण कुमार को गोली मार जख्मी कर दिया. भाई विकास ने बताया कि घर से निकल कुछ दूरी पर गया था. तभी आरोपितों ने घेराबंदी कर फायरिंग की. बीच बचाव में जब बड़ा दिनेश यादव पहुंचा, तब उसके साथ मारपीट की गयी. सिर पर ईंट से प्रहार किया. मारपीट व गोलीबारी से गांव में भगदड़ व अफरा तफरी मच गयी. पीड़ित किसान रामू सिंह का कहना है कि फायरिंग में शामिल लोग दबंग हैं. बदमाशों ने सोने की चेन व 20 हजार रुपये भी छीन लिया है. परिवार में दहशत कायम है. दीदारगंज थानाध्यक्ष रणवीर कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची है. जख्मी श्रवण को उपचार के लिए भर्ती कराया गया है. मामले मं कांड अंकित कर छानबीन व छापेमारी की जा रही है. पुलिस ने ने शनिवार को मारपीट होने की बात कही है. जिसमें प्राथमिकी दर्ज हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >