तेजस्वी का ट्वीट, लिखा- आरोप क्या चीज होता है जी? घोटाला बोलों घोटाला...

पटना : राजदसुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के पुत्र एवं बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने एक मीडिया चैनल को टारगेट करते हुएट्वीट किया है और लिखा है कि आरोप क्या चीज होता है? घोटाला बोलो घोटाला. तेजस्वी ने आगे लिखा है कि आरोप से खबर नहीं बनती, घोटालों से बनती है. दरअसल, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव […]

पटना : राजदसुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के पुत्र एवं बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने एक मीडिया चैनल को टारगेट करते हुएट्वीट किया है और लिखा है कि आरोप क्या चीज होता है? घोटाला बोलो घोटाला. तेजस्वी ने आगे लिखा है कि आरोप से खबर नहीं बनती, घोटालों से बनती है.

दरअसल, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने उस मीडिया हाउस को टारगेट करते हुए यह बात कही जिसने लालू यादव और सीवान के पूर्वराजद सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन के जेल में रहते हुए फोन पर हुई कथित बातचीत का ऑडियो सार्वजनिक किया था. इस फोन कॉल के सार्वजनिक होने के बाद बिहार की सियासत में भूचाल आ गया था.जिसके बाद इस मामले की जांच के लिए कमेटी भी गठित कर दी गयी है.

लालू से जुड़े ठिकानों पर आज भी छापेमारी से राजद का इनकार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >