पटना : गुरुवार को इंटर परीक्षा के दो मुख्य विषय की परीक्षा थी. प्रथम पाली में फिजिक्स और द्वितीय पाली में हिस्ट्री विषय की परीक्षा आयोजित किया गया था. दोनों पाली मिला कर चार सौ से अधिक परीक्षार्थी परीक्षा से निष्कासित किया गया है. वैसे बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अनुसार प्रदेश भर से 360 परीक्षार्थी निष्कासित किये गये है. इसके अलावा जहानाबाद, नालंदा और गया से एक-एक मुन्ना भाई को पकड़ा गया. इसके अलावा दरभंगा जिला से दो मुन्ना भाई दूसरे के बदले परीक्षा देते हुए पकड़े गये है.
निष्कासन में सबसे उपर रहा नवादा जिला
इंटर परीक्षा के तीसरे दिन सबसे ज्यादा नवादा से 59 परीक्षार्थी को निष्कासित किया गया है. इसके बाद गया जिला से 35 परीक्षार्थी निष्कासित किये गये है. सहरसा से 21 परीक्षार्थी और भोजपुर से 18 परीक्षार्थी का निष्कासन किया गया.
फिजिक्स पेपर में भी लीक होने की चलती रही अफवाहें
गुरुवार को फिजिक्स विषय की परीक्षा थी. परीक्षा शुरू होने के पहले ही सोशल मीडिया में वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के उत्तर वायरल होने लगा. परीक्षा शुरू हुआ. लेकिन परीक्षा के बाद प्रश्नों के उत्तर मिलान करने के बाद अफवाहें निकली. समिति द्वारा प्राथमिकी करवाने के बाद भी असामाजिक तत्व उससे बाज नहीं आ रहे है. हर दिन परीक्षा को लीक करने की अफवाहें फैला रहे है.
