‘इसरो ने नेहरू-इंदिरा के सपने को किया साकार’

पटना : प्रदेश कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता सदानंद सिंह ने एक साथ 104 सेटेलाइट को सफलता पूर्वक अंतरिक्ष में प्रक्षेपित करने के लिए इसरो को बधाई दी है. उन्होंने कहा कि अब तक अमेरिका एक साथ 29 व रूस 37 सेटेलाइट को ही प्रक्षेपित कर पाया है. इसरो के वैज्ञानिकों ने आज जो किया […]

पटना : प्रदेश कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता सदानंद सिंह ने एक साथ 104 सेटेलाइट को सफलता पूर्वक अंतरिक्ष में प्रक्षेपित करने के लिए इसरो को बधाई दी है. उन्होंने कहा कि अब तक अमेरिका एक साथ 29 व रूस 37 सेटेलाइट को ही प्रक्षेपित कर पाया है. इसरो के वैज्ञानिकों ने आज जो किया उससे पूरे विश्व के अंतरिक्ष कार्यक्रम में भारत को पहले स्थान पर ला दिया है.
इसरो ने विश्व कीर्तिमान स्थापित कर नेहरू-इंदिरा के सपने को साकार किया है. नेहरू के समय भारत में अंतरिक्ष कार्यक्रम शुरू हुआ था. उन्होंने अंतरिक्ष अनुसंधान के लिए अपने करीबी सहयोगी वैज्ञानिक विक्रम साराभाई के साथ मिल कर 1962 में भारतीय राष्ट्रीय समिति, इनकोस्पर की स्थापना की थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >