49 वार्ड, तीन ब्लॉक में एक आरटीपीएस केंद्र होने से हो रही है परेशानी
पटना : समाहरणालय में बने आरटीपीएस काउंटर में नया राशन कार्ड बनानेवालों की भीड़ बढ़ती जा रही है. मंगलवार को कार्ड बनाने को लेकर हंगामा हुआ. हंगामा को बढ़ता देख सुरक्षा कर्मियों ने भीड़ को नियंत्रित किया.
हालांकि, जो सुबह से लाइन में खड़े थे, उनकी परेशानी यह थी कि काउंटर तीन बजे बंद हो जायेगा और उनका आवेदन नहीं लिया जायेगा. इस कारण से सुरक्षा कर्मी के रहने के बाद भी वैसे लोग हंगामा कर रहे थे. इसके बाद अधिकारियों के समझाने पर लोग शांत हुए और आश्वासन दिया गया कि कल से एक काउंटर और बढ़ा दिया जायेगा.
