इस महीने के अंत तक कुछ ऐसा रहेगा तापमान, पढ़ें

पटना : शहर का तापमान सामान्य स्तर पर पहुंच चुका है. इस महीने के अंततक तापमान में एक से दो डिग्री तक बढ़ोतरी की संभावना है. मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अब ठंड नहीं लौटेगी. जो भी बाहरी सिस्टम था, वह निष्क्रिय हो चुका है. आसमान साफ है. 24 जनवरी तक शहर का न्यूनतम तापमान […]

By Prabhat Khabar Print Desk | January 23, 2017 7:17 AM
पटना : शहर का तापमान सामान्य स्तर पर पहुंच चुका है. इस महीने के अंततक तापमान में एक से दो डिग्री तक बढ़ोतरी की संभावना है. मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अब ठंड नहीं लौटेगी. जो भी बाहरी सिस्टम था, वह निष्क्रिय हो चुका है. आसमान साफ है. 24 जनवरी तक शहर का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री के आसपास बना रहेगा. इसके बाद 25 से 30 के बीच न्यूनतम तापमान में दो डिग्री तक बढ़ोतरीकी संभावना है. पारा 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जायेगा. इन दिनों धूपभी खिलेगी.
ऐसा होगा मौसम
तारीख न्यूनतम अधिकतम
23 9 26
24 9 26
25 10 26
26 11 27
27 11 27
भागलपुर सबसे गरम: रविवार को शहर का न्यूनतम तापमान सामान्य रहा. मौसम विज्ञान केंद्र ने 9.1 डिग्री न्यूनतम और 25 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया. भागलपुर का न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री तक दर्ज किया गया. सूबे में सबसे ज्यादा ठंड सबौर में रही. यहां न्यूनतम तापमान छह डिग्री रहा.
रविवार को तापमान
शहर न्यूनतम अधिकतम
पटना 09.1 25
गया 8.3 25.4
भागलपुर 11.2 25.6
पूर्णिया 9.2 25.8
नोट: तापमान डिग्री सेल्सियस में

Next Article

Exit mobile version