पटरी पर कोहराम : चौक शिकारपुर पहुंचा मनोज शाह और उनकी पत्नी प्रेतलता का शव, शाम तक आयेंगे और पार्थिव शरीर

पटना : कानपुर रेल हादसे में चौक शिकारपुर के 12 हताहतों में मंगलवार की दोपहर को मनोज साह और उनकी पत्नी का शव पहुंच गया है. इन दोनों का पार्थिव शरीर पहुंचते ही मोहल्ले में एक बार फिर चीख-पुकार के साथ कोहराम मच गया. बताया जा रहा है कि शाम तक इस रेल हादसे में […]

पटना : कानपुर रेल हादसे में चौक शिकारपुर के 12 हताहतों में मंगलवार की दोपहर को मनोज साह और उनकी पत्नी का शव पहुंच गया है. इन दोनों का पार्थिव शरीर पहुंचते ही मोहल्ले में एक बार फिर चीख-पुकार के साथ कोहराम मच गया. बताया जा रहा है कि शाम तक इस रेल हादसे में अन्य हताहतों के पार्थिव शरीर भी आ जायेंगे.

गौरतलब है कि कानपुर रेल हादसे में पटना सिटी के चौकशिकारपुर, दुंदी बाजार व लाल इमली मोहल्ले सहित बेगमपुर इलाके के 12 लोगों की मौत हो चुकी है. बीते 11 नवंबर को 26 लोगों की टोली घर से उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करने व शिरडी के सांईं बाबा के दरबार में हाजिरी लगाने निकली थी. दर्शन कर वापस लौटने के क्रम में वे काल के शिकार हो गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >