निश्चय यात्रा : मधुबनी पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की निश्चय यात्रा के दूसरे चरण की शुरुआत करने मधुबनी पहुंच गये हैं. उनकी यह यात्रा आज से शुरू होकर 18 नवंबर तक चलेगी. इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मिथिलांचल के तीन जिले मधुबनी, दरभंगा और समस्तीपुर का दौरा करेंगे. दौरे के क्रम में सीएम विभिन्न सेवा केन्द्रों का जायजा […]

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की निश्चय यात्रा के दूसरे चरण की शुरुआत करने मधुबनी पहुंच गये हैं. उनकी यह यात्रा आज से शुरू होकर 18 नवंबर तक चलेगी. इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मिथिलांचल के तीन जिले मधुबनी, दरभंगा और समस्तीपुर का दौरा करेंगे. दौरे के क्रम में सीएम विभिन्न सेवा केन्द्रों का जायजा तो लेंगे ही साथ ही शराब बंदी के प्रति लोगों के बीच चेतना सभा भी करेंगे.

सरकार की ओर निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की यह यात्रा बुधवार को मधुबनी से शुरू होगी. इस यात्रा के पहले दिन झंझारपुर के लौफा गांव में कार्यक्रम आयोजित किया गया है. यहां वे सरकार के पंचायत भवन का उद्घाटन करेंगे. इसके बाद उनकी यह यात्रा 17 नवंबर को दरभंगा और 18 को समस्तीपुर में होगी. इसके बाद वे वापस पटना आयेंगे. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार निश्चय यात्रा के पहले चरण में बेतिया और पूर्वी तथा पश्चिमी चंपारण के लोगों से मिल चुके हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags
CM

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >