तालाब में डूबने से तीन बच्चों की मौत

सारण : सोमवार को छपरा में नहाने के दौरान तालाब में डूबने से एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत हो गयी. जानकारी के मुताबिक जिले के बनियापुर के मिस्करवा टोला में यह घटना हुई है. घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है. तीनों बच्चे एक साथ तालाब में नहाने गये थे. […]

सारण : सोमवार को छपरा में नहाने के दौरान तालाब में डूबने से एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत हो गयी. जानकारी के मुताबिक जिले के बनियापुर के मिस्करवा टोला में यह घटना हुई है. घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है. तीनों बच्चे एक साथ तालाब में नहाने गये थे. उन्हें तालाब की गहराई का अंदाजा नहीं हुआ और एक-एक कर तीनों डूब गये.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सभी सगे भाई हैं. घटना के बाद काफी मेहनत के बाद तीन बच्चों में से दो के शव को तालाब से बाहर निकाला जा सका. स्थानीय लोगों द्वारा तीसरे बच्चे के शव की खोज की जा रही है. तालाब में बाढ़ का पानी भी बढ़ गया था. बच्चे उसमें नहा रहे थे. नहाने के दौरान ही वह गहराई में चले गये.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >