तोगड़िया को तेजस्वी की चेतावनी, सद्भाव बिगड़ा तो होगी कार्रवाई

पटना : विश्व हिंदू परिषद विहिप केअंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगड़ियाबुधवार को पटना पहुंचे.तोगड़ियाकेयहांपहुंचते हीसूबेमेंसियासीपारा चढ़ने लगा है. बिहार में प्रवीण तोगड़िया के कार्यक्रम को लेकर राज्य सरकार ने सख्ती के संकेत दे दिये हैं. उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा की यदि प्रवीण तोगड़िया के कार्यक्रम मेंसद्भावबिगाड़ने वाली बातें होंगी तो सरकार कड़ी कार्रवाई करेगी. उपमुख्यमंत्री […]

पटना : विश्व हिंदू परिषद विहिप केअंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगड़ियाबुधवार को पटना पहुंचे.तोगड़ियाकेयहांपहुंचते हीसूबेमेंसियासीपारा चढ़ने लगा है. बिहार में प्रवीण तोगड़िया के कार्यक्रम को लेकर राज्य सरकार ने सख्ती के संकेत दे दिये हैं. उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा की यदि प्रवीण तोगड़िया के कार्यक्रम मेंसद्भावबिगाड़ने वाली बातें होंगी तो सरकार कड़ी कार्रवाई करेगी.

उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा किसरकारविहिपनेता की गतिविधियों पर नजर रखेगी. वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षएवं शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि भाजपा-आरएसएस और प्रवीण तोगड़िया जैसे लोग देश को जोड़नेकाकाम नहीं करते हैं. उन्होंने कहा किबिहार में ऐसे दस प्रवीण तोगड़िया भी आ जाये तोयहां कुछ नहीं होगा.

इससे पहले पटना पहुंचने पर प्रवीण तोगड़िया का एयरपोर्ट पर विहिप कार्यकर्ताओं नेस्वागत किया. एयरपोर्ट से प्रवीण तोगड़िया गुरुद्वारा के लिये रवाना हुए. तोगड़िया पटना में कई बैठकों में हिस्सा लेंगे. पटना सिटी का दौरा कर तख्त श्री हरिमंदिर पहुंचकर दश्मेश पिता गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के दरबार में तोगड़िया ने मत्था टेका. इस मौके पर गुरुद्वारा प्रबंधक समिति ने उन्हें उपहार स्वरुप शिरोपा दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >