टॉपर्स घोटाला : तेजस्वी का खुलासा, बच्चा राय का है मोदी के मंत्री से कनेक्शन, शेयर की तस्वीरें

पटना : बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने आज ट्वीट कर इंटर रिजल्ट घोटाला मामले में मुख्य आरोपी बच्चा राय एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बीच कनेक्शन का आरोप लगाया है. तेजस्वी यादव ने इसको लेकर कुछतस्वीरें भी अपने ट्वीटरपरशेयर किया है. उपमुख्यमंत्री ने इस मामले में ट्वीट कर […]

पटना : बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने आज ट्वीट कर इंटर रिजल्ट घोटाला मामले में मुख्य आरोपी बच्चा राय एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बीच कनेक्शन का आरोप लगाया है. तेजस्वी यादव ने इसको लेकर कुछतस्वीरें भी अपने ट्वीटरपरशेयर किया है.

उपमुख्यमंत्री ने इस मामले में ट्वीट कर कहा है कि मोदी के फेवरेट मंत्री का रिजल्ट घोटाले के आरोपी बच्चा राय और उसके पिता के साथ गहरा कनेक्शन है. उन्होंनेआरोपलगायाकि मोदी सरकार में मंत्री बच्चा राय के बस पार्टनर एवं फैमिली फ्रेड भी हैं.


तेजस्वी की ओर से यह भी आरोप लगाया गया है कि केंद्रीय मंत्री ने बच्चाराय को बिहार में मेडिकल कॉलेज खुलवाने का भरोसा भी दिलाया था. उपमुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय मंत्री बच्चा राय के कॉलेज में होने कार्यक्रमों में अकसर शामिल होते रहे है.

बच्चा राय के राजद की रैली में शामिल होने संबंधी भाजपा के आरोपों का जवाब देते हुए उन्होंने अपने एक अन्य ट्वीट में कहा है कि चुनाव के दौरान रैली में लाखों लोग शामिल होते है. सवाल करते हुए उन्होंने कहा कि क्या भाजपाअपनी रैली में शामिल होने वाले सभी लोगों के चरित्र की जांच करती है. उन्होंने कहा कि राजद की रैली में बच्चा राय के शामिल होने की बात भाजपा की ओर से कुछ तस्वीरों के आधार पर कियाजारहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >