नरेंद्र मोदी को लालू ने दिया जवाब कहा- क्या बिहार चुनाव में हार के बाद छोड़ेंगे पीएम पद

पटना : बिहार में पहले चरण के लिए मतदान पड़ रहे हैं. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज भभुआ और जहानाबाद में रैली करके महागंठबंधन पर निशाना साधा जिसका जवाब राष्‍ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने ट्विटर पर दिया है. लालू प्रसाद यादव ने ट्वीट किया कि नरेंद्र मोदी बिहार में भाजपा […]

पटना : बिहार में पहले चरण के लिए मतदान पड़ रहे हैं. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज भभुआ और जहानाबाद में रैली करके महागंठबंधन पर निशाना साधा जिसका जवाब राष्‍ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने ट्विटर पर दिया है.

लालू प्रसाद यादव ने ट्वीट किया कि नरेंद्र मोदी बिहार में भाजपा का चेहरा है. वह यहां अपने पूरे मंत्रिमंडल के साथ यहां जमे हुए हैं और वह पिछले तीन महीने से अपने पूरे तंत्र का उपयोग कर रहे हैं. लालू ने मोदी से सवाल किया है कि क्या यदि एनडीए बिहार चुनाव में हार जाती है तो मोदी अपने पद से इस्तीफा देंगे?

लालू प्रसाद ने इससे पहले भी कुछ ट्वीट किए जिसमें उन्होंने आरक्षण का मुद्दा उठाया है. उन्होंने ट्वीट किया कि "आरक्षण ई कहां से आई, कर्पूरी की माई बियाई..!" मोदी और उनके जातिवादी गुरु भागवत बताये कर्पूरी जी को ये गाली कौन देता था?

लालू ने ट्वीट किया कि क्या आरक्षण का विरोध करने से पहले BJP और जातिवादी संगठन RSS के लोग आरक्षण,दलित एवं पिछड़ा विरोधी अपने गुरु गोलवलकर की किताब को जलायेंगे ??

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >