पटना एयरपोर्ट पर PM नरेंद्र मोदी का स्वागत सीएम नीतीश कुमार ने किया

पटना : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को एक बार फिर एकदिवसीय दौरे पर बिहार आये है. वायु सेना के विशेष विमान से पटना एयरपोर्ट पहुंचने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं राज्यपाल रामनाथ कोविंद ने उनका स्वागत किया. इस दौरान सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किये गये है. आरा मेंप्रधानमंत्रीनेशनल हाइवे की 6200 करोड़ की 11 परियोजनाओं […]

पटना : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को एक बार फिर एकदिवसीय दौरे पर बिहार आये है. वायु सेना के विशेष विमान से पटना एयरपोर्ट पहुंचने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं राज्यपाल रामनाथ कोविंद ने उनका स्वागत किया. इस दौरान सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किये गये है. आरा मेंप्रधानमंत्रीनेशनल हाइवे की 6200 करोड़ की 11 परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे. आरा के रमना मैदान में आयोजित सरकारी समारोह में केंद्रीय मंत्रियों की मौजूदगी में प्रधानमंत्री की ओर से बिहार के लिए कई सौगातों की घोषणा करने की संभावना है. पेट्रोलियम राज्यमंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सोमवार को पटना में कहा कि नरेंद्र मोदी मंगलवार को बिहार के लिए विशेष पैकेज की घोषणा करेंगे.

प्रधानमंत्री आरा के कार्यक्र म में भाग लेने के बाद हेलीकॉप्टर से सहरसा के लिए रवाना होंगे. सहरसा में भाजपा की परिवर्तन रैली को वे संबोधित करेंगे. रैली के बाद नरेंद्र मोदी सहरसा से पूर्णिया के लिए विदा होंगे, जहां से वे वायु सेना के विमान से दिल्ली लौट जायेंगे. इसके पहले प्रधानमंत्री 25 जुलाई को मुजफ्फरपुर और नौ अगस्त को गया में परिवर्तन रैली को संबोधित कर चुके हैं.

एयरपोर्ट पर सीएम नीतीश करेंगे स्वागत
पटना एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री का स्वागत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे. सोमवार को जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम के बाद संवाददाताओं से बातचीत में नीतीश कुमार ने यह बात कही. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सहरसा का कार्यक्रम गैर सरकारी है. आरा में कार्यक्रम में पथ निर्माण मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह उपस्थित रहेंगे. आरा में पीए के कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री रामविलास पासवान, दूरसंचार एवं आइटी मंत्री राजीव प्रताप रुडी, मानव संसाधन राज्यमंत्री उपेंद्र कुशवाहा मौजूद रहेंगे. आरा के सांसद आरके सिंह, पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, विधानसभा में विपक्ष के नेता नंदकिशोर यादव मौजूद रहेंगे. मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री सड़क का शिलान्याश करने आ रहे है. एनएच का निर्माण मेरे द्वारा हुआ था. फोरलेन का निर्माण पहले का है. अब वह क्या करते है, यह कल ही दिखेगा. सीएम ने कहा कि पुरानी चीजों की री-पैकेजिंग करते हैं या नयी चीज रखते हैं, इसे गौर से सुनने के बाद अपनी बात रखेंगे.

नीतीश नहीं चाहते हैं बिहार का विकास हो: धर्मेद्र
केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेद्र प्रधान ने मुख्यमंत्री पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया है कि वे नहीं चाहते हैं कि बिहार का विकास हो. प्रधानमंत्री मंगलवार को आरा में बिहार के लिए बड़ी सौगात की घोषणा करेंगे. लेकिन मुख्यमंत्री इस घोषणा का साक्षी नहीं बनना चाहते हैं. इसलिए वे आरा नहीं जा रहे हैं. उन्होंने सवाल किया कि आखिर वे आरा क्यों नहीं जा रहे हैं. विकास में कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कल झूठा साबित हो जाएंगे जब प्रधानमंत्री बिहार के आर्थिक पैकेज की घोषणा करेंगे. वे सोमवार को बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे.

प्रधान ने कहा कि बिहार में परिवर्तन की बयार बह चली है. केंद्र सरकार बिहार के विकास के लिए तत्पर है, लेकिन राज्य सरकार का पूरा सहयोग नहीं मिल रहा है. कुछ दिन पहले पटना में प्रधानमंत्री ने पटना में कई विकास योजनाओं का शिलान्यास किया था कल आरा में बिहार की कई सड़क योजनाओं की शुरूआत करेंगे. उन्होने कार्यकर्ताओं से मोदी सरकार की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया.

उन्होंने नरेंद्र मोदी सरकार की कई कल्याणकारी योजनाओं की भी चर्चा की. उन्होंने कहा कि पिछले एक साल के दौरान बिहार के एक लाख छोटे कामकाजी लोगों को छह सौ करोड़ रुपया कर्ज मामली व्याज दर पर दिया गया. नीतीश कुमार कांग्रेस के पिछलग्गु बन गए हैं. वे गलतफहमी के शिकार हो गए हैं. लालू प्रसाद पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि अपनी राजनीति के खातिर वे अल्पसंख्यकों में भाजपा का डर पैदा कर रहे हैं. जबकि भाजपा सबका साथ सबका विकास में यकीन रखती है. इस मौके पर विधायक नीतीन नवीन, विधान पार्षद डा. सुरजनंदन कुशवाहा, संजय मयुख प्रदेश महामंत्री संजीव चौरसिया सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे.

आरा: रमना मैदान में आज आयेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
भोजपुर की धरती पर प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार नरेंद्र मोदी मंगलवार को रमना मैदान में आयेंगे और शिलान्यास के दौरान जनसभा को संबोधित करेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने सारी तैयारी पुरी कर ली है. सोमवार को एसपीजी, जिला प्रशासन के अधिकारियों ने मॉक ड्रिल किया. मॉक ड्रिल के दौरान कारकेड, बुलेट प्रुफ गाडी, जैमर के साथ ड्यूटी पर रहने वाले अधिकारियों ने जवानों के साथ तैनात जगह पर रह कर पूर्वाभ्यास किया. ताकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा के दौरान कोई चुक न हो सके. चप्पे- चप्पे पर पुलिस की तैनाती का खाका तैयार कर सोमवार से ही ड्यूटी पर तैनात कर दिया गया. रोहतास, कैमूर, पटना सहित बिहार के कई जिलों से पुलिस टीम यहां पहुंची. इसके अलावा सीआरपीएफ के 10 कंपनी को भी लगाया गया है.

फाइव लेयर सुरक्षा से गुजरना होगा कार्यक्रम स्थल पर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के दौरान जिला प्रशासन ने फाइव लेयर सुरक्षा की व्यवस्था की है. चाक- चौंबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रमना मैदान में सभा को संबोधित करेंगे. जिलाधिकारी डॉ विरेंद्र कुमार यादव ने कहा कि सीआरपीएफ की 10 कंपनियां, रैपीडेक्स फोर्स, जिला पुलिस बल के जवान ड्यूटी में तैनात रहेंगे. इसके अलावा तीन हजार पुलिस बलों को भी लगाया गया है. रात भर कार्यक्रम स्थल पर पुलिस का पहरा रहेगा.

30 प्रतिशत सादे लिवास में होंगे अतिरिक्त पुलिस बल के जवान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर पर्याप्त मात्र में फोर्स की तैनाती की गयी है. 30 प्रतिशत अतिरिक्त पुलिस बल के जवान सादे लिवास में होंगे, जो कार्यक्रम स्थल तथा कार्यक्रम स्थल के बाहर पैनी नजर रखेंगे. कुल मिला कर सुरक्षा का ऐसा इंतजाम किया गया है कि परिंदे भी पर नहीं मार सकेंगे.

कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश के लिए 9 गेट बनाये गये है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम स्थल रमना मैदान में आने के लिए 9 गेट बनाये गये है. जिससे लोग इंट्री करेंगे. इसकी जानकारी देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि एनएचआइ द्वारा जिन लोगों को आमंत्रित किया गया है वे ही कार्यक्रम में आयेंगे. एनएचआइ ने आमंत्रण पत्र निर्गत किया है. इस आमंत्रण पत्र के साथ आइडी प्रुफ लाना आवश्यक है. उन्होंने कहा कि चूकिं यह कार्यक्रम में एनएचआइ का है. जिसके कारण एनएचआइ द्वारा ही आमंत्रण पत्र निर्गत किया गया है.

इंट्री के समय इनमें से कोई आडडी प्रुफ लाना जरूरी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए यदि आपके पास आमंत्रण पत्र भी होगा तो भी आपको आइडी प्रुफ ले जाना अनिवार्य होगा. इसके लिए प्रशासन ने ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर कार्ड, पैन कार्ड या पासपोर्ट को भी एलाउ किया है. अन्य फोटो परिचय पत्र मान्य नहीं होगा.

सुबह 7 बजे से होगा इंट्री
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर सुबह 7 बजे से ही अधिकारियों व पुलिस बल के जवानों की इंट्री शुरू हो जायेगी. इसको लेकर जिला प्रशासन ने दिशा निर्देश दे दिया है. सभी गेटों पर मेटल डिटेक्टर के साथ जवान व दंडाधिकारी उपस्थित रहेंगे. सभी को जांच प्रक्रिया से होकर गुजरना पड़ेगा. एसपीजी भी कार्यक्रम स्थल पर मुस्तैदी के साथ लगी हुई है.

पुलिस कर्मियों के लिए स्टांप सिगनेचर नहीं हाथ से हुआ हस्ताक्षर
इस बार सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस कर्मियों पर पैनी नजर रखी गयी है. पहले किसी बड़े कार्यक्रम में स्टांप सिगनेचर पर उनके लिए आइकार्ड बनाया जाता था. इस बार ऐसा नहीं है, जो आइकार्ड पुलिस कर्मियों के लिए बनाया गया है उस पर पुलिस अधीक्षक का कलम से हस्ताक्षर किया गया है. ताकि कोई चाह कर भी फेर बदल नहीं कर सके.

11 सदस्यीय बम स्कॉर्ट के टीम आरा पहुंची
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में कोई चूक न हो इसके लिए बम निरोधी दस्ते को भी बुलाया गया है. इस दस्ते में कुल 11 सदस्य है जो किसी भी तरह के बम से निपटने के लिए सक्षम है. बम निरोधी दस्ते ने आइजी रैंक के अधिकारी भी आरा पहुंचे.

आज बिहार के साथ किये वादों को प्रधानमंत्री करेंगे पुरा: धर्मेद्र
लोक सभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधी मैदान में बिहार को विशेष पैकेज देने की बात कहीं थी. उन्होंने कहा था कि बिहार ने जो उन्हें प्रेम दिया है उसे वे भुल नहीं सकते. ब्याज के साथ उसे वापस करूंगा. पिछले 15 माह में केंद्र सरकार द्वारा बिहार को विशेष पैकेज देने के लिए काम किया गया और मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आरा की धरती से स्पेशल पैकेज की घोषणा करेंगे. इस लिए यह दिन काफी महत्वपूर्ण है. उक्त बातें केंद्रीय पेट्रोलियम राज्य मंत्री धर्मेद्र प्रधान ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहीं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मानना है कि पूर्वी भारत के विकास के बिना देश का विकास संभव नहीं है.

सड़क और कौशल विकास से संबंधित विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन प्रधानमंत्री के द्वारा किया जायेगा. वे बिहार राज्य अंतर्गत 62 सौ करोड़ रुपये लागत की कुल 700 किलोमीटर लंबाई की 11 राष्ट्रीय राज्य मार्ग परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करेंगे. इसके साथ कौशल विकास से संबंधित योजनाओं का भी शिलान्यास उनके द्वारा किया जायेगा. उन्होंने कहा कि लगभग 50 हजार करोड़ का विशेष पैकेज लेकर आ रहे है. आरा की धरती से प्रधानमंत्री बिहार को भेट करेंगे. उन्होंने जो बिहार के साथ वादा किया था उसे वे पूरा करेंगे. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मूङो जानकारी मिली है कि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नहीं आयेंगे. उन्हें आना चाहिए. संघीय व्यवस्था में विकास के मामले में राजनीतिक व्यवस्था से उपर उठाना चाहिए और सहयोग में हाथ बढ़ाना चाहिए. राजनीति से उठकर काम करना चाहिए.

प्रधान ने कहा कि भोजपुर के लिए यह गौरव की बात है कि ऐतिहासिक कार्यो के लिए पवित्र भुमि आरा का चयन किया गया है. आगे उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के साथ राज्यपाल बिहार के अलावे बिहार के सभी केंद्रीय मंत्री भी उपस्थित रहेंगे. इस मौके पर विधायक संजय टाइगर, विधान पार्षद संजय प्रसाद मयुख, कौशल कुमार विद्यार्थी, राजेंद्र तिवारी, सीडी शर्मा, डॉ रमेश कुमार सिन्हा सहित कई भाजपा नेता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >