आज से हड़ताल पर जायेंगे पारा मेडिकल स्टाफ

पटना: सोमवार से हड़ताल पर गये स्वास्थ्य संविदा कर्मियों के समर्थन में पीएमसीएच के पारा मेडिकल स्टाफ बुधवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे. कॉलेज में संविदा पर काम कर रहे 200 पारा मेडिकल कर्मियों ने मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया है. कर्मचारियों का कहना है कि वे पिछले आठ साल […]

पटना: सोमवार से हड़ताल पर गये स्वास्थ्य संविदा कर्मियों के समर्थन में पीएमसीएच के पारा मेडिकल स्टाफ बुधवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे. कॉलेज में संविदा पर काम कर रहे 200 पारा मेडिकल कर्मियों ने मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया है.

कर्मचारियों का कहना है कि वे पिछले आठ साल से अस्पताल में संविदा पर काम कर रहे हैं. बावजूद आज तक परमानेंट नहीं किया गया.

जबकि सरकार की ओर से कई बार आश्वासन भी दिया जा चुका है. कर्मचारियों का कहना है कि पटना सहित पूरे बिहार के करीब 70 हजार कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे. वहीं काम ठप होने जाने के चलते पीएमसीएच के ओटी विभाग व इमरजेंसी में भरती मरीजों का काफी परेशानी होती है. हड़ताल में अस्पताल के ओटी असिस्टेंट, ड्रेशर, आशा और लैब टेक्निशियन आदि कर्मचारी शामिल रहेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >