स्कूलों में खेल प्रतिभाएं तलाशने को खर्च होंगे 40 करोड़

राज्य के सभी सरकारी, मध्य और उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की खोज करने और उन्हें खेलने के अवसर उपलब्ध कराने शिक्षा विभाग ‘मशाल-2025’ नाम की प्रतियोगिता शुरू करने जा रहा है.

संवाददाता,पटना

राज्य के सभी सरकारी, मध्य और उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की खोज करने और उन्हें खेलने के अवसर उपलब्ध कराने शिक्षा विभाग ‘मशाल-2025’ नाम की प्रतियोगिता शुरू करने जा रहा है. खिलाड़ियों के चयन के लिए सभी सरकारी स्कूलों में प्रतियोगिताएं आयोजित की जायेंगी. शिक्षा विभाग ने प्रतियोगिता कराने के लिए 40 करोड़ रुपये मंजूर किये हैं. इस प्रतियोगिता के माध्यम से सभी विधाओं के खिलाड़ियों का चयन किया जाना है. यह प्रतियोगिता शिक्षा विभाग, खेल विभाग और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की जायेंगी. इस प्रतियोगिता का मुख्य मकसद प्रतिभावान खिलाड़ियों के चयन एवं प्रतिभा प्रदर्शित करने का उपयुक्त मंच प्रदान करना है. स्कूलों में आयोजित की जाने वाली इस प्रतियोगिता में श्रेणी अंडर-14, अंडर-16 बालक/ बालिका के लिए एथलेटिक्स, साइकिलिंग, कबड्डी, फुटबाल और बाली वॉल खेल शामिल हैं. स्वीकृत राशि को माध्यमिक शिक्षा निदेशालय खर्च करेगा. जारी हुई राशि का खर्च किसी अन्य मद में न करने के निर्देश दिये गये हैं. इस आशय के दिशा निर्देश शिक्षा विभाग के उप सचिव ने जारी किये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAKESH RANJAN

RAKESH RANJAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >