सिपाही भर्ती परीक्षा की निगरानी के लिए 30 सिपाहियों का पदस्थापन

सिपाही भर्ती परीक्षा की सुचारु और पारदर्शी निगरानी को लेकर बिहार पुलिस मुख्यालय ने बड़ा कदम उठाया है.

पटना. सिपाही भर्ती परीक्षा की सुचारु और पारदर्शी निगरानी को लेकर बिहार पुलिस मुख्यालय ने बड़ा कदम उठाया है. परीक्षा संचालन में सहयोग के लिए राज्य के विभिन्न जिलों से 30 सिपाहियों को केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) में पदस्थापित किया गया है. पर्षद ने यह अनुरोध परीक्षाओं की तैयारी, अनुश्रवण, संवेदनशील केंद्रों पर निगरानी और भ्रमण के लिए किया था. इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस मुख्यालय ने संबंधित आदेश जारी कर दिए हैं. 15 दिन के भीतर विरमित करने का निर्देश: आदेश के अनुसार, जिन जिलों में ये सिपाही तैनात हैं, वहां के संबंधित क्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षकों (आइजी) और पुलिस उपमहानिरीक्षकों (डीआइजी) को निर्देश दिया गया है कि वे अगले 15 दिनों के भीतर इन सिपाहियों को केंद्रीय चयन पर्षद के लिए विरमित कर दें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rakesh ranjan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >