(आनंद सिंह कौशिक की रिपोर्ट) पटना में 25 हजार रुपये के इनामी फरार अपराधियों के खिलाफ चल रही कार्रवाई के बीच पुलिस को सफलता मिली है. गांधी मैदान थाना क्षेत्र में हत्या के मामले में लंबे समय से वांछित रौशन उर्फ बिट्टू को बिहार एसटीएफ की विशेष टीम और पटना जिला पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने उसे बेउर थाना क्षेत्र से दबोचा है. रौशन उन फरार अपराधियों में शामिल था, जिन पर पुलिस ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था.
गिरफ्तार अपराधी की पहचान ब्रह्मदेव प्रसाद के पुत्र रौशन उर्फ रोहन उर्फ बिट्टू के रूप में हुई है. वह गांधी मैदान थाना क्षेत्र के लालजी टोला का रहने वाला है. पुलिस के अनुसार, रौशन गांधी मैदान थाना कांड संख्या 2023 में भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत वांछित था और लंबे समय से फरार चल रहा था.
29 फरार अपराधियों पर घोषित हुआ था इनाम
पटना जिले में गंभीर आपराधिक मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था. एसएसपी कार्तिकेय शर्मा की अनुशंसा पर आईजी सेंट्रल जितेंद्र राणा ने इनाम की स्वीकृति दी थी.
उस समय पुलिस की ओर से कहा गया था कि इन अपराधियों की गिरफ्तारी में मदद करने या उनकी सटीक सूचना देने वाले व्यक्ति को 25 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा. इनामी सूची में पटना के अलावा दूसरे जिलों के रहने वाले अपराधी भी शामिल थे, लेकिन उनके खिलाफ पटना जिले में गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे.
फरार अपराधियों में नाम था शामिल
इसी सूची में रौशन उर्फ बिट्टू समेत अन्य वांछित अपराधियों के नाम भी शामिल थे. पुलिस का उद्देश्य लंबे समय से फरार अपराधियों की गिरफ्तारी तेज करना और आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण कायम करना था.
इन अपराधियों पर घोषित किया गया है इनाम
- विशाल पासवान (वैशाली) – रामकृष्णानगर थाना केस
- धीरज कुमार (बोधगया, गया) – रामकृष्णानगर थाना केस
- मुशीर अहमद (सिवान) – कोतवाली थाना व अन्य 8 केस
- सुदामा सिंह (रूकनपुरा, पटना) – कोतवाली थाना व अन्य 5 केस
- प्रियदर्शी यादव उर्फ दर्शन यादव (समस्तीपुर) – गर्दनीबाग थाना केस
- अमर प्रसाद सोनी (मसौढी, पटना) – गर्दनीबाग थाना केस
- शिवा डोम (आलमगंज, पटना) – गर्दनीबाग थाना केस
- राहुल कुमार उर्फ राहुल यादव (कटिहार) – गर्दनीबाग थाना केस
- मो तौफिक (पीरबहोर, पटना) – पीरबहोर थाना केस
- मो हुसैन (सब्जीबाग, पटना) – पीरबहोर थाना केस
- चन्दन कुमार उर्फ बंटी (औरंगाबाद) – पीरबहोर थाना केस
- साधु यादव उर्फ शंकर (पीरबहोर, पटना) – पीरबहोर थाना केस
- कृष्णा सहनी उर्फ भगेलू (आरा/भोजपुर) – सचिवालय थाना केस
- सेखु खान (खाजेकला, पटना) – दीघा थाना केस
- मो पप्पु खान उर्फ मो जावेद खान (खाजेकला, पटना) – दीघा थाना केस
- ठेकेदार विश्वनाथ सिंह (वैशाली) – राजीवनगर थाना केस
- बजरंगी उर्फ शिवशंकर (हिलसा, नालंदा) – हवाई अड्डा थाना केस
- रविशंकर कुमार (आलमगंज, पटना) – हवाई अड्डा थाना केस
- गोरख सिंह (सारण) – पाटलीपुत्रा थाना केस
- विशाल कुमार सिंह (गर्दनीबाग, पटना) – पाटलीपुत्रा थाना केस
- समीर कुमार उर्फ कर्ण उर्फ आदि (समस्तीपुर) – पाटलीपुत्रा थाना केस
- सोनु कुमार (मेहदीगंज, पटना) – पाटलीपुत्रा थाना केस
- राजू उर्फ समीर सिंह उर्फ अजय सिंह (जलपाईगुड़ी, पश्चिम बंगाल) – गांधी मैदान थाना केस
- बिट्टु कुमार उर्फ रौनक (गांधी मैदान, पटना) – गांधी मैदान थाना केस
- सोनू कुमार उर्फ सोनू सिंह (पचमहला, पटना) – मोकमा हाथीदह रेल थाना व अन्य 22 कांड
- सौरभ कुमार (पंचमहला, पटना) – बाढ़ थाना केस
- अमित कुमार (फुलवारीशरीफ, पटना) – कदमकुआं थाना केस
- रवि कुमार उर्फ रवि यादव (वैशाली) – कदमकुआं थाना केस
- पुष्कर आनंद झा (भूतनाथ रोड, पटना) – कदमकुआं थाना केस
हत्या के मामले में लंबे समय से था फरार
पुलिस के अनुसार, रौशन उर्फ बिट्टू गांधी मैदान थाना क्षेत्र में दर्ज हत्या के मामले में वांछित था. मामला दर्ज होने के बाद से वह पुलिस की पकड़ से बाहर था. उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे.
रौशन की तलाश के दौरान पुलिस को उसके बेउर थाना क्षेत्र में होने की जानकारी मिली. इसके बाद बिहार एसटीएफ की विशेष टीम और पटना जिला पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की और उसे गिरफ्तार कर लिया.
गिरफ्तारी के बाद आपराधिक इतिहास खंगाल रही पुलिस
रौशन की गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की भी जानकारी जुटा रही है. उसके खिलाफ अन्य थानों में कोई मामला दर्ज है या नहीं, इसकी जांच की जा रही है. इसके साथ ही पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि फरारी के दौरान वह किन लोगों के संपर्क में था.
पुलिस रौशन से पूछताछ कर उसके संभावित आपराधिक नेटवर्क और पूर्व की घटनाओं में उसकी भूमिका के बारे में जानकारी जुटा रही है. पूछताछ में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
Also Read : बिहटा में 51 वर्षीय मजदूर की संदिग्ध मौत, बधार में मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
