20 साल पुरानी सरकार खटारा वाहन के समान : तेजस्वी

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा है कि राज्य की जनता चुनाव में बदलाव चाहती है.

संवाददाता,पटना नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा है कि राज्य की जनता चुनाव में बदलाव चाहती है. कहा कि दो दशक पुरानी सरकार को ठीक उसी तरह बदलने का समय आ गया है, जैसे राज्य में प्रदूषण फैलाने के कारण 15 साल पुराने वाहनों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध है.तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में भाजपा नीत एनडीए की सरकार अब राज्य के लोगों पर बोझ बन गयी है. उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली बिहार की 20 साल पुरानी सरकार को एक खटारा वाहन करार दिया. कहा कि पूरे बिहार में 15 साल से अधिक पुराने वाहनों पर प्रतिबंध है क्योंकि वे बहुत ज्यादा धुआं छोड़ते हैं और जनता के लिए हानिकारक हैं. उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि 20 साल पुरानी खटारा एनडीए सरकार को राज्य में काम करने की अनुमति क्यों दी जानी चाहिए?

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >