कालेधन मामले पर नीतीश ने कहा, भाजपा ''भ्रष्ट झूठी पार्टी'' का पर्याय

पटना : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जनता दल यू (जदयू) के वरिष्ठ नेता नीतीश कुमार ने कालाधन मामले में भाजपा पर जोरदार हमला किया है. नीतीश ले कहा कि काले धन पर केंद्र की भाजपा सरकार का रुख उनके नेताओं के काले मन को दिखाता है. फेसबुक पोस्ट में टिप्पणी करते हुए नीतीश ने […]

पटना : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जनता दल यू (जदयू) के वरिष्ठ नेता नीतीश कुमार ने कालाधन मामले में भाजपा पर जोरदार हमला किया है. नीतीश ले कहा कि काले धन पर केंद्र की भाजपा सरकार का रुख उनके नेताओं के काले मन को दिखाता है.

https://www.facebook.com/NitishKumarJDU/posts/386370168194249

फेसबुक पोस्ट में टिप्पणी करते हुए नीतीश ने आरोप लगाया है कि काले धन पर केंद्र की भाजपा सरकार का रुख उनके नेताओं के काले मन को दिखाता है. उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार और काले धन को मुद्दा बनाकर वोट मांगने वाली केंद्र की भाजपा सरकार अपने पांच महीने के कार्यकाल के बाद केवल तीन लोगों के नाम जारी कर सकी और इन नामों की भी पुष्टि नहीं कर पा रही.

क्या इस देश में केवल तीन लोगों के पास कालाधन है? नीतीश ने आरोप लगाया कि प्रत्येक दिन भाजपा के धोखाधड़ी और झूठ का नया मामले सामने आता है. उन्होंने कहा कि भाजपा पर्याय बन रही है भ्रष्ट झूठी पार्टी का.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >