पटना : अंगूठी खरीदने के बहाने रेकी कर लूटी थी दुकान

पटना : शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र के अशोकपुरी कॉलोनी स्थित वर्षा ज्वेलर्स में 20 लाख रुपये के गहने लूट मामले में पुलिस की टेक्निकल टीम को सीसीटीवी फुटेज हाथ लगा हैं, जिसमें अपराधी गहने लूट कर फरार होते दिख रहे हैं. खास बात यह है कि अपराधियों ने पिस्टल के दम पर महज 10 मिनट के […]

पटना : शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र के अशोकपुरी कॉलोनी स्थित वर्षा ज्वेलर्स में 20 लाख रुपये के गहने लूट मामले में पुलिस की टेक्निकल टीम को सीसीटीवी फुटेज हाथ लगा हैं, जिसमें अपराधी गहने लूट कर फरार होते दिख रहे हैं. खास बात यह है कि अपराधियों ने पिस्टल के दम पर महज 10 मिनट के अंदर लूट की वारदात को अंजाम दिया है.
जांच में पता चला है कि लूट की घटना को अंजाम देने से पहले अपराधी कई दिनों से रेकी कर रहे थे. लुटेरों को पता था कि किस दिन कितने लोग दुकान में रहते हैं, दुकान का मालिक खाना कितने बजे जाता है और दुकान में किस दिन कम कर्मचारी रहते हैं. दुकान में मौजूद कर्मियों ने बताया कि कुछ दिन पहले अपराधी अंगूठी व पायल खरीदने के बहाने आये थे और बिना कुछ खरीदारी के लौट गये थे. पुलिस की मानें तो घटना में लोकल गैंग का हाथ है.
उल्लेखनीय है कि मूलरूप से बक्सर जिले के केसठ प्रखंड स्थित चौगाई गांव का रहने वाले सुरेंद्र कुमार वर्मा की वर्षा ज्वेलरी दुकान में बुधवार को बदमाशों ने हथियार के बल पर 20 लाख रुपये के गहने व 12 हजार नकद लूट लिये थे. शास्त्रीनगर के अशोकपुरी कॉलोनी में ओमप्रकाश के मकान के ग्राउंड फ्लोर पर वर्षा ज्वेलर्स के नाम से उनकी जेवर और बर्तन की दुकान है. एसएसपी उपेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि लुटेरों के करीब पुलिस पहुंच गयी है. कुछ सबूत हाथ लगे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >