पटना : चीन के हालात नहीं सुधरे, तो महंगी हो सकती हैं दवाएं

पटना : कोरोना वायरस की चपेट में आये चीन पूरी तरह से दुनिया से कट चुका है. इसका असर सबसे अधिक दवा उद्योग पर पड़नेवाला है. बिहार में बूखार की दवा पारासिटामोल से लेकर सिप्रोफ्लोक्सासिन, इजिथ्रोमाइसिन, ओफ्लोक्सासिन सहित सभी प्रकार के सस्ते रिएजेंट की चीन से ही आपूर्ति होती है. वर्तमान स्थिति में चीन अगर […]

पटना : कोरोना वायरस की चपेट में आये चीन पूरी तरह से दुनिया से कट चुका है. इसका असर सबसे अधिक दवा उद्योग पर पड़नेवाला है. बिहार में बूखार की दवा पारासिटामोल से लेकर सिप्रोफ्लोक्सासिन, इजिथ्रोमाइसिन, ओफ्लोक्सासिन सहित सभी प्रकार के सस्ते रिएजेंट की चीन से ही आपूर्ति होती है. वर्तमान स्थिति में चीन अगर भारत से कटा रहा, तो बिहार में इसका असर दो माह बाद दिखने लगेगा. बिहार केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष परसन कुमार सिंह ने बताया कि चीन से सस्ती दवाएं भारत में आयात होती हैं. फिलहाल तो राज्य में दवाओं को लेकर कोई संकट नहीं है. लेकिन, दो माह के बाद बिहार भी दवाओं की खपत को लेकर परेशानी हो सकती है.
चीन से बिहार लौटे पांच की मिली सूची
स्वास्थ्य मंत्रालय ने चीन से लौटे पांच बिहारियों की सूची जारी की गयी है. राज्य सर्विलांस टीम द्वारा इन पैसेंजरों को होम आइसोलेशन में रखकर निगरानी की जा रही है. चीन से लौटे पैसेंजरों में दो मधेपुरा, एक भोजपुर और दो मधुबनी के रहनेवाले हैं. कोरोना वायरस का संदिग्ध मरीज भर्ती : गया. कोरोना वायरस के संदिग्ध एक मरीज को मगध मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया. भर्ती युवक बोधगया प्रखंड के शेखवारा गांव का टारजन कुमार 10 जनवरी को चाइना से लौटा है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >