पटना :हम ने मांगीं 85 सीटें दिया तैयारी का निर्देश

पटना : महागठबंधन स्तर पर सीट बंटवारे पहले ही छोटे दलों ने अपने स्तर से सीटों पर दावेदारी करनी शुरू कर दी है. गुरुवार को पटना में जीतन राम मांझी के आवास पर हुई हम के जिला प्रभारी व जिला अध्यक्षों की बैठक में पार्टी ने विधानसभा चुनाव में 85 सीटों पर अपनी दावेदारी पेश […]

पटना : महागठबंधन स्तर पर सीट बंटवारे पहले ही छोटे दलों ने अपने स्तर से सीटों पर दावेदारी करनी शुरू कर दी है. गुरुवार को पटना में जीतन राम मांझी के आवास पर हुई हम के जिला प्रभारी व जिला अध्यक्षों की बैठक में पार्टी ने विधानसभा चुनाव में 85 सीटों पर अपनी दावेदारी पेश की है. जिला स्तर के नेताओं को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बीएल बैश्यंत्री ने कहा कि हम 80 से 85 सीटों पर मजबूत स्थिति में है और 50 सीटों पर अपनी जीत दर्ज कर सकती है.
बैठक में निर्णय लिया गया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष के साथ-साथ वरीय नेता चयनित विधानसभा के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे. जिला स्तर पर बैठक कर पार्टी के घोषणापत्र में दिये गये तथ्यों से जनता को अवगत कराया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >