पटना : एनआरसी का भय दिखाकर देश को जला रहे हैं विपक्षी दल : सुशील मोदी

पटना : डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि केद्र ने संसद में एक सवाल के जवाब में फिर स्पष्ट किया है कि पूरे देश में राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) लागू करने का कोई निर्णय नहीं लिया गया है. इससे पहले पीएम मोदी भी कह चुके हैं कि सिर्फ असम में सुप्रीम […]

पटना : डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि केद्र ने संसद में एक सवाल के जवाब में फिर स्पष्ट किया है कि पूरे देश में राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) लागू करने का कोई निर्णय नहीं लिया गया है.
इससे पहले पीएम मोदी भी कह चुके हैं कि सिर्फ असम में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार एनआरसी लागू किया गया है. बिहार व देश के किसी अन्य राज्य में एनअारसी लागू करने का अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है, जो लोग भाजपा की नकारात्मक छवि दिखाकर मुसलमानों के वोट लेते थे. वहीं, अब एनआरसी का काल्पनिक भय दिखाकर देश को जला रहे हैं. उन्होंने कहा कि विरोधी दल वोट बैंक के लिए एक समुदाय को गुमराह करने में शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >