पटना : परीक्षा कैलेंडर फॉलो नहीं कर रहा एमयू

परीक्षा नहीं होने और रिजल्ट जारी नहीं होने से छात्र परेशान सत्र चल रहा लेट व धीमा पटना : राजभवन के दबाव के बाद सत्र को नियमित करने को लेकर मगध विश्वविद्यालय द्वारा परीक्षा कैलेंडर जारी किया गया था, लेकिन कैलेंडर को वह फॉलो नहीं कर रहा है. सत्र पहले की तरह ही लेट व […]

परीक्षा नहीं होने और रिजल्ट जारी नहीं होने से छात्र परेशान
सत्र चल रहा लेट व धीमा
पटना : राजभवन के दबाव के बाद सत्र को नियमित करने को लेकर मगध विश्वविद्यालय द्वारा परीक्षा कैलेंडर जारी किया गया था, लेकिन कैलेंडर को वह फॉलो नहीं कर रहा है. सत्र पहले की तरह ही लेट व धीमा चल रहा है. छात्र परेशान हैं. या तो परीक्षाएं नहीं हो रही हैं या रिजल्ट जारी नहीं हो रहा है.
वेबसाइट पर रिजल्ट पेंडिंग दिखाया जाता है. कुल मिला कर अव्यवस्था का आलम है. मगध विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग के अधिकारी भी इस संबंध में कुछ भी बताने को तैयार नहीं हैं. उनका सिर्फ यही कहना है कि रिजल्ट जारी कर दिया गया है और परीक्षाएं जल्द हो जायेंगी. लेकिन रिजल्ट कब आयेगा और परीक्षा कब होगी, छात्र इंतजार ही करते रहते हैं.
पीजी का रिजल्ट पेंडिंग, स्नातक की परीक्षा भी नहीं हुई
एमयू की राह पर ही चल रहा है पीपीयू
मगध विश्वविद्यालय की राह पर ही पीपीयू भी चल रहा है. पीपीयू में भी सत्र करीब साल भर पीछे चल रहा है. सत्र 2018-20 पीजी के अब तक सिर्फ फर्स्ट सेमेस्टर की परीक्षा हुई है. जबकि अब तक सत्र 2019-21 के फर्स्ट सेमेस्टर का परीक्षा फॉर्म भी नहीं भरा गया है. जबकि कायदे से सत्र 2018-20के अब तक तीन सेमेस्टर हो जाने चाहिए थे.
जल्द होगा सुधार
पीजी में कुछ कारणों से देरी हो रही है लेकिन जल्द सुधार किया जायेगा. इंटर-मैट्रिक की परीक्षा समाप्त होते ही सारी परीक्षाएं तेजी से आयोजित कर समय पर रिजल्ट दिया जायेगा.
प्रवीण कुमार, परीक्षा नियंत्रक, पीपीयू
पटना विश्वविद्यालय की बात करें, तो वहां पीजी 2018-20 का अंतिम यानी फोर्थ सेमेस्टर चल रहा है. उसकी परीक्षा मई, 2020 में हो जायेगी और जून तक रिजल्ट भी दे दिया जायेगा. इसी प्रकार से 2019-21 में फर्स्ट सेमेस्टर की परीक्षा समाप्त हो चुकी है. जबकि सेकेंड सेमेस्टर की कक्षाएं भी शुरू हो गयीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >