दिल्ली विधानसभा चुनाव : प्रचार करेंगे बिहार के जदयू नेता

पटना : दिल्ली विधानसभा चुनाव में बिहार के जदयू नेता चुना��� प्रचार करेंगे. संगम बिहार विधानसभा क्षेत्र के तुगलकाबाद एक्सटेंशन की गली नंबर एक से 37 और हमदर्द नगर में सांसद कविता सिंह, विधायक रंजू गीता व बिहार के सहकारिता मंत्री राणा रंधीर सिंह चुनाव प्रचार करेंगे. वहीं, तुगलकाबाद एक्सटेंशन के पहाड़ी एच ब्लॉक और […]

पटना : दिल्ली विधानसभा चुनाव में बिहार के जदयू नेता चुनाव प्रचार करेंगे. संगम बिहार विधानसभा क्षेत्र के तुगलकाबाद एक्सटेंशन की गली नंबर एक से 37 और हमदर्द नगर में सांसद कविता सिंह, विधायक रंजू गीता व बिहार के सहकारिता मंत्री राणा रंधीर सिंह चुनाव प्रचार करेंगे.
वहीं, तुगलकाबाद एक्सटेंशन के पहाड़ी एच ब्लॉक और पहाड़ी जी ब्लॉक की गली नंबर 9 में योजना एवं विकास विभाग के मंत्री महेश्वर हजारी प्रचार करेंगे. तुगलकाबाद एक्सटेंशन के आइ और जे ब्लॉकों सहित लाल बाबा मंदिर के इलाके में मंत्री जयकुमार सिंह, जदयू के वरिष्ठ नेता शैलेंद्र प्रताप सिंह और छोटू सिंह चुनाव प्रचार करेंगे. तुगलकाबाद एक्सटेंशन के डी, इ, एफ और जे ब्लॉकों में सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी, सांसद संतोष कुशवाहा, सांसद गिरिधारी यादव और वार्ड पार्षद सुबोध यादव चुनाव प्रचार करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >