साले की पत्नी से दुष्कर्म करने का आरोपित युवक पहुंचा सलाखों के पीछे

पटना : बिहार की राजधानी पटना में फुलवारीशरीफके जानीपुर में एक युवक ने अपने घर आयी साले की पत्नी के साथ बलात्कार किया. युवक ने साले की पत्नी को उस वक्त अपना शिकार बनाया जब वह शुक्रवार की रात खेत में शौच के लिए गयी थी. घटना की जानकारी जब पीड़िता ने घर पहुंचकर दुष्कर्मी […]

पटना : बिहार की राजधानी पटना में फुलवारीशरीफके जानीपुर में एक युवक ने अपने घर आयी साले की पत्नी के साथ बलात्कार किया. युवक ने साले की पत्नी को उस वक्त अपना शिकार बनाया जब वह शुक्रवार की रात खेत में शौच के लिए गयी थी. घटना की जानकारी जब पीड़िता ने घर पहुंचकर दुष्कर्मी की पत्नी और अन्य परिवार वालों को दिया तो युवक फरार हो गया. शनिवार की देर शाम पीड़िता परिजनों के साथ जानीपुर थाने पहुंची और रिश्तेदार रंजन कुमार ठाकुर के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कराया.

बलात्कार के मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आयी और छापेमारी कर दुष्कर्मी रंजन कुमार ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया. रंजन निजी वाहन चालक है. थानेदार राजीव रंजन ने बताया कि महिला ने अपने रिश्तेदार रंजन कुमार ठाकुर के खिलाफ बलात्कार कर आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है. छानबीन के दौरान बलात्कार का मामला लग रहा है, इसके बाद महिला को मेडिकल के लिए भेजा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >