नौबतपुर : फाइनेंस के नाम पर चालक से बदमाशों ने की लूटपाट

नौबतपुर : नौबतपुर में फाइनेंस के नाम पर बोलेरो सवार बदमाशों ने एक ट्रक चालक से 10 हजार रुपये और मोबाइल लूट लिये. लूट की घटना को अंजाम देकर बदमाश मौके वारदात से भागने में सफल रहे. लूट की यह वारदात नौबतपुर-भुसौला मार्ग राष्ट्रीय उच्च पथ 139 पर नौबतपुर थाना क्षेत्र के चिरौरा मध्य विद्यालय […]

नौबतपुर : नौबतपुर में फाइनेंस के नाम पर बोलेरो सवार बदमाशों ने एक ट्रक चालक से 10 हजार रुपये और मोबाइल लूट लिये. लूट की घटना को अंजाम देकर बदमाश मौके वारदात से भागने में सफल रहे. लूट की यह वारदात नौबतपुर-भुसौला मार्ग राष्ट्रीय उच्च पथ 139 पर नौबतपुर थाना क्षेत्र के चिरौरा मध्य विद्यालय के समीप शुक्रवार को हुई . थाने में शिकायत दर्ज करते हुए ट्रक चालक हाजीपुर निवासी पप्पू यादव ने बताया कि वह अपना ट्रक खड़ा कर टायर चेक कर रहा था.
इसी बीच बोलेरो से आये आधे दर्जन बदमाशों ने अपने को श्रीराम फाइनेंस का आदमी बताते हुए ट्रक पर लोन होने की बात कह किस्त देने को बोला. उसने ट्रक पर किसी भी तरह का लोन नहीं होने की बात कह मालिक से बात करायी. बात खत्म होते ही बदमाशों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और 10 हजार रुपए और मोबाइल छीन कर भुसौला की ओर भाग गये.थानाध्यक्ष सम्राट दीपक ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या मामला फाइनेंसर और ट्रक चालक के बीच बकाया लोन को लेकर प्रतीत होता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >