24 घंटे में पांच डिग्री गिरा दिन का पारा कल से रातें होंगी ठंडी

पटना : गुरुवार को दिन में चक्रवाती असर के चलते समूचे बिहार में दिन के तापमान में औसतन तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट आयी. इस कारण दिन में भी ठंड महसूस की गयी. पूरे दिन सूरज नहीं निकला. दोपहर के समय पटना सहित समूचे दक्षिण,पश्चिमी और मध्य बिहार में दिन का तापमान काफी […]

पटना : गुरुवार को दिन में चक्रवाती असर के चलते समूचे बिहार में दिन के तापमान में औसतन तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट आयी. इस कारण दिन में भी ठंड महसूस की गयी. पूरे दिन सूरज नहीं निकला. दोपहर के समय पटना सहित समूचे दक्षिण,पश्चिमी और मध्य बिहार में दिन का तापमान काफी नीचे चला गया. बुधवार की तुलना में गुरुवार को पटना में दिन का तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस गिरकर 19.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया. पटना में बुधवार की रात में तापमान सामान्य से 6 डिग्री अधिक 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
कल से हो सकता है मौसम साफ : इधर पश्चिमी विक्षोभ के चलते उपजा चक्रवाती दबाव अब बिहार से तकरीबन विदा हो चुका है. ऐसे में शुक्रवार से मौसम साफ हो सकता है. हालांकि दोपहर बाद ही सूर्य निकलने की संभावना है. सुबह में कोहरा और धुंध छायी रहेगी. आसमान में बादल भी छाये रहेंगे. भागलपुर और पूर्णिया में हल्की बूंदा-बांदी हो सकती है. आइएमडी पटना के मुताबिक 31 जनवरी से रात के तापमान में गिरावट आने का पूर्वानुमान है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >