पटना सिटी : लूटपाट का विरोध करने पर युवक को मारी गोली

दोस्त के घर जा रहा था ठहरने, मोतिहारी का निवासी है जख्मी युवक पटना सिटी : अगमकुआं थाना के नालंदा मेडिकल कॉलेज के सामने रेलवे ट्रैक पार कर बाजार समिति दोस्त के पास जा रहे युवक सूरज को बदमाशों ने गोली मार जख्मी कर दिया है. जख्मी युवक को उपचार के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज […]

दोस्त के घर जा रहा था ठहरने, मोतिहारी का निवासी है जख्मी युवक
पटना सिटी : अगमकुआं थाना के नालंदा मेडिकल कॉलेज के सामने रेलवे ट्रैक पार कर बाजार समिति दोस्त के पास जा रहे युवक सूरज को बदमाशों ने गोली मार जख्मी कर दिया है. जख्मी युवक को उपचार के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. राजेंद्र नगर रेल पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है. मोतिहारी निवासी रामप्रीत साह के पुत्र व जख्मी सूरज कुमार ने बताया वह मंगलवार को दिन में करीब तीन बजे मोतिहारी से पटना के लिए चला था.
देर रात लगभग 12 बजे भूतनाथ के पास वाहन से उतर कर रेलवे ट्रैक पार कर दोस्त के घर जा रहा था. रेलवे ट्रैक पर ही दो की संख्या में रहे बदमाशों ने घेर लिया और हथियार का भय दिखा कर मोबाइल व पर्स छीन लिया. पर्स में एक हजार रुपये थे, इसके बाद बदमाश उसका बैग छीनने लगे, तब उसने विरोध किया, इसी विरोध के कारण बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से गोली चला दी. जो कमर के पास लगी.
जख्मी ने बताया कि दोस्त के यहां रुक कर दूसरे दिन गुरुवार को भोपाल जाना था. इसी बीच सूचना पाकर अगमकुआं थाना की पुलिस पहुंची और रेल पुलिस को सूचना दे जख्मी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा. अगमकुआं थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बताया कि घटना रेलवे ट्रैक पर हुई है. जांच पड़ताल के लिए अगमकुआं थाना की पुलिस भी गयी थी. राजेंद्र नगर रेल पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >